कानपुर

कानपुर‌ देहात‌: राजस्थान से प्रयागराज जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, वृद्ध पति-पत्नी की मौत, बेटे-बहु सहित चार घायल

Rajasthani Car and truck collide, husband and wife die, four injured कानपुर देहात में हुए दर्दनाक हादसे में प्रयागराज संगम जा रहे पति-पत्नी की मौत हो गई। जबकि बेटे बहुत सहित चार लोग घायल है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कानपुर देहात पुलिस ने बताया कि कार की अज्ञात ट्रक से टक्कर हुई है। ‌

2 min read
Feb 03, 2025

Rajasthani Car and truck collide, husband and wife die, four injured कानपुर में चालक को झपकी लगी और कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि चार अन्य घायल है। घायलों में मृतक पुत्र ने बताया कि वह सभी महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। कानपुर देहात पुलिस ने बताया कि कार में कुल 6 लोग सवार थे। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर कानपुर हाईवे के पास की है।

राजस्थान के दौसा से प्रयागराज जा रही कार अभी उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र के बारा जोड़ पुल के नीचे पहुंची ही थी कि अचानक ट्रक से टकरा गई। जिससे मौके पर कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची अकबरपुर थाना पुलिस ने सभी को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल माती में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने किरोड़ी लाल निवासी महुआ और उनकी पत्नी मटरी देवी मृत घोषित कर दिया। जबकि विजेंद्र, गुड्डी देवी निवासी महुवा दौसा संतराम निवासी बीरौंदा, चालक जगमोहन निवासी महू खेड़ा घायल है।

क्या कहती है अकबरपुर पुलिस?

घायल विजेंद्र ने बताया कि वह लोग दौसा राजस्थान से प्रयागराज संगम नहाने के लिए जा रहे थे। घटना में उनके मम्मी पापा की मौत हो गई है। अकबरपुर थाना पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब 2.30 की है। चालक को झपकी लगने से कार अज्ञात ट्रक से टकरा गई। जिसमें कुल 6 लोग सवार थे। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। क्रेन की सहायता से कार को सड़क से हटा दिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ‌

Also Read
View All

अगली खबर