कानपुर

BIG BREAKING – राजनाथ सिंह इस सीट से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

गुरू से मिलने के बाद कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, क्षेत्रीय अध्यक्ष की कार में बैठकर 2019 के लिए की चर्चा

3 min read
Apr 28, 2018

कानपुर। भारत का गृहमंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को कानपुर पहुंचे। वह यहां श्याम नगर स्थित अपने गुरू आश्रम हरिहरधाम के आश्रृम जाकर उनसे आर्शीवाद लिया। इसके बाद गृहमंत्री नगर और ग्रामीण के 109 पदाधिकारियों के साथ बैठक की और लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों के बारे में उनके साथ चर्चा की। इस दौरान राजनाथ सिंह अधिकतर पदाधिकारियों का नाम लेकर उनका हाल-चाल पूछा। इसी दौरान एक पदाधिकारी ने उन्हें कानपुर से चुनाव लड़ने का आमंत्रण दिया। जिसके चलते वह हंस पड़े और कहा आप सभी मेहनत करें और पार्टी जिसे टिकट दे, उसे जिताने के लिए जमीन तैयार करें। मोदी और योगी सरकार की योजनओं को जन-जन तक पहुंचाएं और केंद्र में 350 से ज्यादर सीटें जितवाएं। राजनाथ के कानपुर दौर के बाद जिस तरह से उन्होंने पदाधिकारियों के साथ मंथन किया, इससे चर्चाएं जोरों पर हैं। खुद भाजपा के नेता भी मान रहे हैं कि राजनाथ सिंह आगामी लोकसभा चुनाव कानपुर से लड़ सकते हैं।
गुरू संतोष दुबे से गहरा नाता
गृहमंत्री राजनाथ सिं शुक्रवार को अपने गुरू संतोष दुबे से मिलने के लिए कानपुर स्थित श्याम नगर आश्रृम पहुंचे। यहां उन्होंने अपने गुरू के पैर छूकर आर्शीवद लिया और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। गुरू और शिष्य के बीच मुलाकात अकेले में हुई। दोनों आश्रृम के अंदर करीब एक घंटा 40 मिनट तक बैठे रहे। इस दौरान गुरू ने राजनाथ सिंह के स्वास्थ्य और राजनीति में छाए रहने के लिए आर्शीवाद दिया। बतादें, राजनाथ सिंह करीब तीन दशक से अपने गुरू संतोष दुबे से मिलने के लिए आते रहे हैं। आश्रृम के पुजारी ने बताया कि गुरूजी की उम्र लगभग 90 साल के ऊपर हो गई है और इसी के चलते वह चल फिर नहीं पाते। गुरू जी राजनाथ सिंह को अपने बेटे की तरह प्यार करते हैं। पुजारी ने बताया कि गुरूजी और राजनाथ सिंह ने आश्रृम के अंदर पूजा-अर्चना की और आगामी लोकसभा फतह के लिए उसने आर्शीवाद मांगा।
कार्यकर्ताओं से मिले गृहमंत्री
गुरु से मुलाकात के बाद गृहमंत्री राजनाथ ंसिह ने भाजपा पदाधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। साथ ही जनता तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए जुट जाने की अपील की। यहां क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी पहले से उपस्थित थे। राजनाथ सिंह ने उनसे परिचय लेकर हालचाल पूछा। साथ ही लोकसभा चुनाव में जुट कर फिर भाजपा का परचम लहराने की बात कही। निकलते में कार्यकर्ता सामने आए तो उन्हें सेल्फी लेने से भी नहीं रोका। राष्ट्रीय नेता से इस तरह की मुलाकात कर कार्यकर्ता जोश से लबरेज हो गए और वहां जय श्रीराम के नारे गूंजने लगे और लगभग 2.30 बजे गृहमंत्री सड़क मार्ग से ही लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान गृहमंत्री कानपुर-बंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह से अकेले में बातचीत की, जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।
गुरू के साथ कार्यकर्ताओं का टटोला मन
राजनाथ सिंह सड़क मार्ग से कानपुर आए। दोपहर ठीक 12.20 बजे वह श्याम नगर स्थित अपने गुरु के आश्रम हरिहर धाम पहुंचे। किसी पार्टीजन और सुरक्षा कर्मी को भी भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं थी। मगर, राजनाथ सिंह आए, तब उनके माथे पर हल्का तिलक था और बाहर आने पर तिलक गहरा और बड़ा नजर आ रहा था। इससे अंदाज लगाया गया कि उन्होंने पूजा-पाठ किया है। जानकारों का कहना है कि राजनाथ सिंह अपने गुरू से कानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए मंथन किया और उनकी रजामंदी के बाद कार्यकर्ताओं का मन टटोला। इस दौरान केंद्रीय मंत्री की अगवानी क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता, विधायक नीलिमा कटियार और पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौहान से बात की। राजनाथ सिंह के कहने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवें्रद सिंह अपनी कार मंगवाई और दोनों नेता पीछेवाली सीट पर लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। मानवेंद्र सिंह कानपुर-बंदेलखंड के अध्यक्ष है और आगामी चुनाव इन्हीं के मार्गदर्शन में लड़ा जाना है।
आंतक-माओवादियों से निपट रही है फौज
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने मीडियासे बातचीत के दौरान कहा कि माओवादियों और पाकिस्तान की ओर से होने वाले हमलो का माकूल जवाब दिया जा रहा है। हमारी फौजें लगातार मुस्तैदी से डट कर अपना फर्ज अदा कर रही है। इसमें जरूर उनको अपनी जान गंवानी पड़ती है,लेकिन भारत कभी भी अपनी ओर से आक्रमण की पहल नहीं करता। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुद्दा सुशासन और विकास पर रहेगा। चीन के रिश्तों में सुधार के सवाल पर बोले कि मै एक चीन की बात नहीं कर रहा बात सभी पडोसी देशो की है और सभी के साथ एक सा ही बर्ताव किया जाएगा। राममंदिर के सवाल पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। न्यायालय ही इस पर फैसला करेगा। इसके अलावा सरकार ने जो भी वायदे जनता से किए हैं वह सब सरकार के जेहन में हैं। इन्हें एक-एक पूरा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

IIT Kanpur की इस वेबसाइट पर मिलेगा भगवतगीता और रामायण का डिजिटल रूप
Updated on:
28 Apr 2018 02:38 pm
Published on:
28 Apr 2018 02:53 pm
Also Read
View All