मां की बीमारी का बहाना बनाकर दोस्त की बहन को घर बुलाया और दूसरे भाई ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला बेहोश कर उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। जिसका वीडियो भी बना लिया। मामला सामने आने पर पीड़िता की मां ने थाना में मां और उसके दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया।
मां की बीमारी का बहाना बनाकर दोस्त की बेटी को घर बुलाया और नशीला पदार्थ पिलाकर उसे अपने हवस का शिकार बना लिया। यही नहीं घटना का अश्लील वीडियो भी उसने बना लिया। घटना की जानकारी पीड़िता के परिजनों को हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने दोस्त और उसके भाई, मां को भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य की तलाश की जा रही है।
घटना नौबस्ता थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की मां ने थाना में दिए तहरीर में बताया है कि उसके बेटे का दोस्त अंगद मौर्य निवासी यशोदा नगर घर पर आया जाया करता था और काफी निकटता थी। बीते 10 अप्रैल को अंगद का बड़ा भाई पंकज मौर्य उनके घर आया। उसने बताया कि मां की तबीयत खराब है। मदद के लिए बेटी को घर भेजने के लिए कहा। मां ने दोस्ती का लिहाज रखते हुए पंकज मौर्य की बातों पर विश्वास किया और अपनी बेटी को उसके साथ भेज दिया।
मां और उसके दो बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज
घर पर पंकज मौर्य का भाई अंगद ने बातों बातों में उनकी बेटी को नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिला दी। जिससे उनकी बेटी बेहोश हो गई। इसके बाद उसने उसके साथ गंदा काम किया। जिसका वीडियो भी बना लिया। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने थाना में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में नौबस्ता थाना पुलिस ने बताया कि अंगद पंकज के साथ उसकी मां के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अंगद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि पंकज और उसकी मां की तलाश की जा रही है।