कानपुर

सरकारी राशन वितरण वितरण की कानपुर में बढ़ी समय-सीमा, इस तिथि तक किसी भी दुकान से ले सकेंगे राशन

सरकारी राशन की दुकानों में राशन बांटने की तारीख बढ़ा दी है। अब किसी भी सरकारी राशन की दुकान से राशन उठा सकेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Apr 2021, 7:37 PM IST
राशन
राशन

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. गरीबों को पोर्टिबिलिटी से मिलने वाले राशन (Rashan Dukan) की तारीख बढ़ गई है। पहले यह तारीख 18 अप्रैल थी। हालांकि कानपुर जिले में पांच अप्रैल को सभी सरकारी राशन (Rashan Vitran Kanpur) दुकानों में वितरण होता है।जिसमें लोगों को राशन में गेहूं और चावल का वितरण होता है। लेकिन रविवार को इस दिन लॉकडाउन (Lockdown) होने के चलते लोग राशन दुकान (Government Rashan Dukan) तक नहीं पहुंच सके। जबकि काफी हद तक दुकानें खुली थीं। सरकारी राशन की दुकानों में राशन बांटने की तारीख बढ़ा दी है। अब किसी भी सरकारी राशन की दुकान से राशन उठा सकेंगे।

इसको देखते हुए जिला पूर्ति अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव ने पोर्टिबिलिटी के माध्यम से राशन लेने वालों के लिए तारीख बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि कोई गरीब राशन से वंचित ना रहे, इसलिए तारीख बढ़ा दी गई। वह अपनी सहूलियत के अनुसार किसी भी दुकान से राशन ले सकता है। चकेरी कृष्णा नगर क्षेत्र के क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी रफीक मंसूरी कोरोना संक्रमित थे। उनकी मौत शनिवार को हुई थी। उसके बाद से जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) ने खुद को होम आइसोलेट कर रखा है।

Updated on:
20 Apr 2021, 7:37 PM IST
Published on: