कानपुर

दक्षिण पश्चिम मानसून समाप्त, अब पूर्वोत्तर मानसून आने का मिला संकेत, इन क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट

Now Northeast monsoon arrived मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून लगभग समाप्त हो चुका है। बंगाल की खाड़ी में उत्तर पूर्वी हवाओं का आना शुरू हो गया। जो पूर्वोत्तर मानसून आने का संकेत है। ‌जानें कैसा रहेगा कानपुर मंडल का मौसम?

2 min read
Oct 14, 2025

Now Northeast monsoon arrived मौसम विभाग के अनुसार कल से आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है। कानपुर मंडल के जिले इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरैया के आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान नमी बने रहने की संभावना है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस एन सुनील पांडे ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून लगभग समाप्त हो चुका है। बंगाल की खाड़ी में उत्तर पूर्वी हवाओं का आना शुरू हो गया है। जो पूर्वोत्तर मानसून आने का संकेत है। जिससे देश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दक्षिण भारत के प्रायद्वीपीय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। जबकि पूर्वी और मध्य भारत में 14 से 16 अक्टूबर तक आकाशीय बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पश्चिम भारत में भी आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

कैसा रहेगा कानपुर का मौसम?

कानपुर में अगले 7 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान भी स्थिर रहेगा। इस हफ्ते अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक आ सकता है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर बढ़ गया है। ‌मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 15 अक्टूबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर बुधवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात में भी आसमान साफ रहेगा। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 18 अक्टूबर तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 16 अक्टूबर गुरुवार और 17 अक्टूबर शुक्रवार का तापमान 20 डिग्री से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। शनिवार 18 अक्टूबर, रविवार 19 अक्टूबर, सोमवार 20 अक्टूबर और मंगलवार 21 अक्टूबर का तापमान 21 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मंगल और बुधवार को आसमान में बादल दिखाई पड़ेंगे। लेकिन इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Published on:
14 Oct 2025 09:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर