कानपुर के गंगा बैराज स्टंट और रील बनाने वालों के लिए पसंदीदा स्थान बन गया है। कभी मोटरसाइकिल तो कभी ई-रिक्शा पर खड़े होकर स्टंट करने का वीडियो सामने आ चुका है। अब दो स्कॉर्पियो के बोनट पर खड़े होकर स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो स्कॉर्पियो के बोनट पर खड़े होकर स्टंट का वीडियो बनाने वाले भगवाधारी पर पुलिस ने कार्रवाई की है। इसके साथ ही दोनों काली और सफेद स्कॉर्पियो पर भी कार्रवाई की गई है। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह की स्टंट से समाज में भ्रांतियां फैलते हैं और दुर्घटना को बढ़ावा मिलता है। इसलिए वहां और संबंधित युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। लोगों को वाहन नियम मानना होगा। घटना गंगा बैराज की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। तमाम प्रकार की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही थी।
गंगा बैराज पर एक भगवा रंग के कपड़े पहने युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। जो दो स्कॉर्पियो की बोनट पर खड़े होकर स्टंट कर रहा है। कड़ाके की ठंड में युवक नंगे बदन यह स्टंट कर रहा है। पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे थे। इसके पहले भी गंगा बैराज में की सड़क पर स्टंट का वीडियो कई वीडियो वायरल हो चुका है इसके खिलाफ पर कार्रवाई हुई थी।
क्या कहते हैं ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि गंगा के राज पर बैराज पर स्टंट को लेकर धारा 144 लागू की गई थी है। बीते दिनों दो स्कॉर्पियो के बोनट पर खड़े होकर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इस मामले में वीडियो बनवा रहे व्यक्ति के खिलाफ 151 की कार्रवाई की गई है। जबकि दोनों स्कॉर्पियो के ऊपर एमबी एक्ट और धारा 144 के अंतर्गत कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्टंट से समाज में भ्रांतियां फैलती हैं। दुर्घटना होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। लोगों को ट्रैफिक नियम का पालन करना ही होगा।