कानपुर

मूर्ति विसर्जन के दौरान वाटर और एयर पॉल्यूशन पर होगी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ‘तीसरी नजर’

गणेश चतुर्थी और दुर्गा पूजा के बाद विसर्जित की जाने वाली मूर्तियों को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गाइडलाइन जारी कर दी है. इसके तहत कानपुर में 13 घाटों के किनारे मूर्ति विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाबों का निर्माण किया जाएगा.
2 min read
• •
Updated: 1 Sep 2018, 12:57 PM IST
Kanpur
मूर्ति विसर्जन के दौरान वाटर और एयर पॉल्यूशन पर होगी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की 'तीसरी नजर’

कानपुर। गणेश चतुर्थी और दुर्गा पूजा के बाद विसर्जित की जाने वाली मूर्तियों को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गाइडलाइन जारी कर दी है. इसके तहत कानपुर में 13 घाटों के किनारे मूर्ति विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाबों का निर्माण किया जाएगा. इसके साथ ही केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गाइडलाइन जारी कर मूर्ति विसर्जन से पहले और बाद में ध्वनि और जल प्रदूषण की जांच की जाएगी.

ऐसे-ऐसे होगा विसर्जन
बता दें कि 13 सितंबर को गणेश चतुर्थी है. कानपुर में लगभग 1000 से ज्यादा छोटी-बड़ी गणेश मूर्तियों को विसर्जित किया जाता है. वहीं 19 अक्टूबर को दुर्गा पूजा के बाद 1200 से ज्यादा छोटी-बड़ी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा. जारी निर्देशों के मुताबिक उ. प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मूर्ति विसर्जन के पहले, विसर्जन के दौरान और इसके बाद जल और ध्वनि प्रदूषण की जांच की जाएगी.

बनाई गईं टीमें
विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा को किए जाने वाले कार्यों से पूरी तरह से अवगत करा दिया गया है. इस क्रम में जल और ध्वनि प्रदूषण की जांच के लिए 3 टीमों का गठन किया गया है, जो निर्धारित तारीखों में जांच चयनित स्थलों पर जांच करेंगी. वे ये देखेंगी कि कहीं कोई प्रदूषण विरोधी कार्य तो नहीं कर रहा है.

इस तरह से की जाएगी जांच
जांच में दौरान पानी में मिलने वाली पीएच, टर्बीडिटी, कंडक्टीविटी, टीडीएस, टीएस, घुलित ऑक्सीजन, जैव रासायनिक ऑक्सीजन की मांग और रासायनिक ऑक्सीजन की मांग को चेक किया जाएगा. ताकि पानी के शुद्धिकरण पर किसी तरह की कोई आंच न आ सके. इसके साथ ही त्‍योहारों के दौरान पानी संबंधी प्रदूषण न फैल सके.

तैयार किए जाएंगे कृत्रिम तालाब
त्‍योहारों के चलते मूर्ति विसर्जन को ध्‍यान में रखते हुए बिठूर, गंगा बैराज, परमठ घाट, गोला घाट, मैस्कर घाट, कोयला घाट, सिद्धनाथ घाट, ड्योढ़ी घाट, अर्मापुर इस्टेट नहर के पास, आवास विकास-3 नहर के पास कृत्रिम तालाबों का निर्माण किया जाएगा. लोगों को इससे अवगत कराया जाएगा कि इन तालाबों में मूर्ति विसर्जन का कार्य किया जाए.

Published on: