
कानपुर। कभी वदी तो कभी जींस-शर्ट पहनकर बाइक पर सवार होकर सह लेडी सिंघम अपराधियों पर नकेल कसने के लिए निकल पड़ती है। लड़कियों को सताने वाले मनचलों को देख उन्हें बीच सड़क पर डंडे पिटाई कर सलाखों के पीछे पहुंचाती हैं। कोई कितना रसूख वाला क्यों न हो पर गैरकानूनी कार्य करते हुए पाया गया तो उसे वह छोड़ने के बजाए सीधे जेल भेज देती हैं। बरेली और आगरा में आधीआबादी की बेटी अब कानपुर साउथ की कमान संभालेंगी। देररात 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी रवीना त्यागी का ट्रांसफर कानपुर कर दिया गया। उन्हें अतिसंवेदनशील इलाके की जिम्मेदारी दी गई है। यहां पर शोहदों और अपराधियों के आगे पुलिस अक्सर बैकफुट पर रहती है। लेकिन रवीना त्यागी के आने से साउथ के हालात बदलने के आसार बड़ गए हैं।
आगरा में बनाई पहचान
तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी रवीना त्यागी के निर्देशन में न्यू आगरा स्थित तपस्या होटल पर सेक्स रैकेट पकडा गया था। उन्होंने होटल में युवतियों के साथ मिले युवकों के साथ ही होटल मैनेजर और संचालिका व उनके बेटे को भी अभियुक्त बनाया है। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई थी। जिस तरह से सेक्स रैकेट पकडा गया था और उसके बाद कार्रवाई की गई, आरोपियों को कोर्ट से जमानत नहीं मिल सकी थी। साथ ही दलित आंदोलन के दौरान उपद्रवी रेल सहित अन्य सरकारी सम्पत्ति को शिकार बना रहे थे, तब यह लेडी सिंघम ने काली का रूप धारण किया और उन्हें खदेड़ कर जिले में शांति-व्यवस्था कायम की थी। इसी काम के चलते योगी सरकार ने उन्हें कानपुर साउथ में तैनात किया है।
2014 बैच की हैं आईपीएस
रवीना त्यागी 2014 बैच की आईपीएस हैं। उनका जन्म भोपाल में 11 नवंबर 1987 में हुआ था। महर्षि विद्या मंदिर भोपाल से पढाई की, 12 वीं के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं दी, इसके बाद जेपी इंस्टीटयूट ऑपफ इन्फोर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी नोएडा से बीटेक बायोटेक्नोलॉजी में किया है। बीटेक के बाद कुछ दिन ज्वाइन करने के बाद सिविल की तैयारी की, 2014 में उनकी सिविल सर्विसेज में उनकी 170 वीं रैंक थी। वे यूपी कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी पहली पॉस्टिंग एएसपी के पद पर मुरादाबाद में हुई, अब वे आगरा में पोस्टेड हैं। देररात सरकार ने 36 अफिसरों के ट्रांसफर कर दिए और रवीना की नई तैनाती कानपुर साउथ में की गई। रवीना के कानपुर आने से लोग खासे खुश हैं। ब्यूटीपार्लर चलाने वाली रचना कहती हैं कि मैडम के किस्से अखबारों और टीवी के जरिए देखे। साउथ में अपराध और मनचलों का आंतक है। रवीना के आने के बाद कुछ हद तक लगाम कसने की उम्मीद है।
एंटी रोमियो से आई सुर्खियों में रवीना प्यागी
आईपीएस अधिकारी रवीना त्यागी ने स्कूल, कॉलेज, पार्क और सार्वजनिक स्थलों पर युवतियों के साथ छेडछाड और टिप्पणी करने वालों के खिलाफ बडा अभियान चलाया। उन्होंने बरेली में एंटी रोमियो स्क्वाइड से छेडछाड करने वाले युवकों को सबक सिखाया था और सुर्खियों में रहीं।रेली में एंटी रोमियो स्क्वॉयड टीम को लीड कर रही लेडी आईपीएस खुद मनचलों का एकबार शिकार हो गई थीं। लड़कियों की शिकायत पर बरेली कॉलेज के बाहर खड़े लड़के से जब पूछताछ करना शुरू किया तो लड़कों ने मुंह पर सिगरेट का धुआं फूंक दिया। फिर उसके बाद जो कुछ हुआ वह वही लड़के ही जानते हैं। पुलिस ने मनचलों को हिरासत में लिया है। इसके बाद आईपीएस रवीना त्यागी ने शुरू कर दी पूरे बरेली में छापेमारी । बरेली में हाल था कि इस महिला आईपीएस के नाम से ही रोमियो डर के मारे अपना रास्ता बदल लेते थे।