
कानपुर. नगर निकाय चुनाव का सबाब अपने चरम पर हैं। राजनेता आरोप-प्रत्यारोप के जरिए चुनावी दंगल फतह करने के लिए जुटे हैं। लेकिन अब नेता सियासत को अपने बयानों से शर्मसार करने में लगे हैं। कानपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक व दिग्गज नेता अजय कपूर अपने प्रत्याशी के पक्ष में एक सभा को संबोधित कर रहे थे और इसी दौरान उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को गाली देते हुए देशद्रोही कहकर वाहवाही लूटी। पूर्व विधायक ने एक रजिस्ट्री के मामले पर कहा कि केडीए जाइए और काम करवाईए। अगर कोई रोके तो हमें बताईए। हां अब भाजपाईयों की सरकार, सीएम ... है। पर अजय कपूर को कोई फर्क नहीं पड़ता। संप्रदायिक ताकतों के खिलाफ हमें एकजुट होकर लड़ना है।
सभा के दौरान पूर्व विधायक ने कही बात
नगर निकाय चुनाव अपने चरम पर है। राजनीतिक दलों के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं तो स्थानीय दिग्गज चौपाल के जरिए महौल बनाने में जुटे हैं। इसी के तहत कांगेस के पूर्व विधायक गोविंद नर क्षेत्र में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी के लिए बैठक कर रहे थे। इसी दौरान पब्लिक के बीच उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। इसी दौरान उनकी जुबान फिसल गई और रौब में आकर उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को गाली देने के साथ देशद्रोही कह दिया। जनता ने भी नेता जी के शब्द सुनकर जमकर तालिंया और जिंदाबाद के नारे लगाए।
बोले- भाजपाई कुछ नहीं बिगाड़ सकते
अजय कपूर साउथ में कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने के लिए रैली व सभाएं कर रहे हैं। इसी के तहत वो प्रत्याशी सिद्धार्थ सिंह के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केडीए में गरीबों के काम नहीं हो रहे हैं। लेकिन डरिए नहीं आप केडीए जाइए और अधिकारियों से बताईए की अजय कपूर ने भेजा है। बावजूद अगर काम न करें तो आकर हमें बताएं, हम उन्हें अपने तरीके से समझा देंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि पहले भी सरकारें रही, लेकिन भाजपाईयों जैसी नहीं रहीं। वर्तमान सीएम ...देशद्रोही है, पर मिलकर हमें इनसे लड़ना होगा। देश-प्रदेश से संप्रदायिक ताकतों को हराने के लिए जुट जाएं। पहले निकाय फिर लोकसभा में इन्हें हराकर भेजना है।
परमपुरवा दंगा इन्हीं ने करवाया
पूर्व विधायक परमपुरवा में हुई संप्रदायिक झड़प के पीछे भाजपा के हाथ बताया। अजय कपूर ने बताया कि निकाय चुनाव की आहट मिलते ही भाजपाईयों ने दो समुदायों को लड़वा दिया। सीएम की पुलिस ने एक समुदाय के लोगों को दोषी बनाकर जेल भेजा। कई भाजपा कार्यकर्ता खुलेआम वाहनों में आग लगाते हुए कैमरों में दिखे, लेकिन उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पुलिस ने बेगुनाह लोगों को फर्जी मुकदमे दर्ज कर जेल भेजा। वो लोग हमारे पास आकर रो-रोकर सीएम की पुलिस की कहनी बयां कर रहे हैं। उन्हें जेल से बाहर हम निकलवाने के लिए लगे हुए हैं।
क्या बोले स्थानीय नेता
मामले पर अजय कपूर से बातचीत करने की कोशिश की तो उन्होंने चुनाव में busy होने के चलते फोन उठाने के बाद काट दिया। वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष सूरेंद्र मैथानी ने प्रकरण पर कहा कि वीडियो हमने देखा नहीं। अगर पूर्व विधायक ने सीएम योगी आदित्यनाथ को अपशब्द कहें हैं तो हम उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराएंगे। मैथानी ने कहा कि कांग्रेसी इस वक्त बौखलाहट में गैर जिम्मेदार बयान दे रहे हैं। जनता इन्हें निकाय चुनाव में हराने जा रही है। वहीं कांग्रेस नगर अध्यक्ष हरिप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।