कानपुर

उत्तराखंड के चमोली के बर्फीले तूफान में दो सगे भाई दबे, मचा कोहराम

Two brothers buried in snow storm in Chamoli उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के रहने वाले दो सगे भाई चमोली में आए बर्फीली तूफान की चपेट में आ गए। जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा अस्पताल में भर्ती है। घटना की जानकारी मिलते ही घर में रोना पीटना मच गया।‌

less than 1 minute read
Mar 03, 2025

Two brothers buried in snow storm in Chamoli उत्तराखंड के माणा चमोली में बर्फीले तूफान की चपेट में दो सगे भाई भी आ गए। जिसमें एक भाई की मौत हो गई। जबकि दूसरे का उपचार अस्पताल में चल रहा है। उत्तराखंड पुलिस ने घटना की जानकारी कानपुर देहात के अधिकारियों को दी। घर वालों को मिली सूचना के बाद रोना पीटना मच गया। घर वाले चमोली के लिए निकल गए हैं। मृतक और घायल कानपुर देहात के रनिया करचल बिलई के रहने वाले हैं।

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के रनिया करचल बिलई के रहने वाले चंद्रभान सिंह यादव और आलोक यादव माणा चमोली उत्तराखंड में नौकरी करते हैं। बीते दिनों अचानक मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आया। बर्फीला तूफान चलने लगा। चंद्रभान और आलोक भी मौके पर मौजूद थे। बर्फीली तूफान चलने के समय दोनों भाई कंटेनर में आराम कर रहे थे। इसी बीच जबरदस्त बर्फीले तूफान में चंद्रभान और आलोक फंस गए। बड़ी मशक्कत के बाद दोनों को अस्पताल लाया गया। जहां आलोक की मौत हो गई।

चंद्रभान का उपचार जिला अस्पताल में

चंद्रभान का उपचार अस्पताल में चल रहा है। उत्तराखंड की चमोली पुलिस ने घटना की जानकारी कानपुर देहात प्रशासन और पुलिस को दी। जिनके माध्यम से घर वालों को आलोक की मौत की खबर मिली। पारिवारिक जनों में कोहराम बच गया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक परिजनों को दी। आलोक की मौत की खबर घर वालों पर पहाड़ बनकर टूटा। जिनका रो-रोकर बुरा हाल था। घर के सदस्य चमोली के लिए निकल चुके हैं।

Also Read
View All

अगली खबर