कानपुर

UP By Election 2024: सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी पहुंची भोले बाबा के मंदिर, किया जलाभिषेक, की पूजा अर्चना

UP By Election 2024 Sisamau सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने भोले बाबा के मंदिर में जाकर जलाभिषेक किया, पूजा अर्चना की, दीपक भी जलाया। इस दौरान उनके समर्थक भी मौजूद थे। ‌ जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। चुनाव प्रचार गति पकड़ रही है।

2 min read
Nov 01, 2024
वनखंडेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करती सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी

UP By Election 2024 Sisamau उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव 2024 के मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। चुनाव प्रचार तेजी पकड़ रहा है। दिवाली के अवसर पर सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने वनखंडेश्वर महादेव शिवालय पहुंची। जहां उन्होंने अपने समर्थकों के साथ जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना की। इस दौरान हर हर महादेव के नारे भी लगे। ‌सीसामऊ विधानसभा का उपचुनाव पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी के जेल जाने के बाद हो रहा है। जिन्हें एमपी एमएलए कोर्ट ने सजा सुनाई है। जो इस समय महाराजगंज जेल में बंद है।

UP By Election 2024 सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव 2024 के लिए चुनाव प्रचार में तेजी आई है। दिवाली के मौके पर केपी रोड स्थित वनखंडेश्वर मंदिर में भक्तों का तांता लगा था। इस बीच सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी अपने समर्थकों के साथ भोले बाबा के चौखट पर पहुंची। जहां उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। पुष्प अर्पित कर हाथ जोड़े, शिवलिंग को स्पर्श किया। इस दौरान उन्होंने दीपक भी जलाया।

सजा होने के बाद इरफान सोलंकी की विधायकी गई

सीसामऊ विधानसभा में समाजवादी पार्टी की मजबूत पकड़ है। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के पति इरफान सोलंकी चार बार यहां से विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। एमपी एमएलए कोर्ट से सजा मिलने के बाद विधायक का पद छीन लिया गया था। इसके बाद सीसामऊ विधानसभा का उपचुनाव हो रहा है। आगामी 13 नवंबर को मतदान होगा। जिसमें सपा से इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी चुनाव लड़ रही है। जबकि बीजेपी से सुरेश अवस्थी और बसपा से वीरेंद्र कुमार शुक्ला को टिकट मिला है।

Updated on:
01 Nov 2024 09:54 pm
Published on:
01 Nov 2024 04:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर