
UP heavy rain alert Monsoon returns rains क्या 25 सितंबर के बाद मानसून फिर कहर बरपाया? क्या मानसून की वापसी से उत्तर भारत डूब जाएगा? बारिश एक बार फिर लौट सकती है? सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हवा की दिशा मानसून के वापसी के अनुकूल है। अगले तीन दिनों तक मौसम और भीषण गर्मी का असर दिखाई पड़ेगा। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मानसून को लौटाने वाली उत्तर और पश्चिमी हवाएं अब आने लगी है। 25 सितंबर से मानसून एक बार फिर एक्टिव हो सकता है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि म्यांमार में निम्न दबाव का क्षेत्र बांग्लादेश के तटों से दूर उससे सटे उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी में बन रहा है। जो 25 सितंबर तक पूरी तरह बन जाएगा। जिसका असर पूरे उत्तर प्रदेश में दिखाई पड़ेगा। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। अगले 48 घंटे तक उत्तर प्रदेश में शुष्क मौसम बना रहेगा। लेकिन हरिद्वार, देहरादून सहित पहाड़ी क्षेत्रों में मौसमी गतिविधियां बनी रहेगी। लेकिन बारिश की इंटेंसिटी काफी कम रहेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि कानपुर मंडल सहित अन्य जिलों में हीट इंडेक्स 55 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है और जब 55 डिग्री का हीट इंडेक्स रहता है तो तापमान का अनुभव 40 डिग्री से ऊपर का होता है। जो मानव स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल है। 3 से 4 घंटे धूप में काम करने पर परेशानी हो सकती है। अगले तीन दिनों तक हमें छाता लेकर धूप में निकलना चाहिए।
मौसम विभाग के अनुसार 28 सितंबर से मौसम में परिवर्तन आएगा। 29, 30 सितंबर बारिश होने की संभावना है। जयमौसम विभाग के अनुसार सोमवार 29 सितंबर का तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दोपहर के बाद बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिर सके गिर सकती है। बारिश भी होगी। रात को भी बारिश होने की संभावना है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है। 30 सितंबर मंगलवार का तापमान 26 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दिन में गरज चमक के साथ आंधी चलने की संभावना है। 70 प्रतिशत बारिश होने का भी अनुमान है। इसी प्रकार रात को भी 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।