कानपुर

सेना की गाड़ी लेकर भागा युवक गिरफ्तार, आईबी अधिकारी कर रहे पूंछतांछ

इलाहाबाद से सेना की गाड़ी लेकर भाग रहे युवक को सचेंडी थाना क्षेत्र में घेराबंदी करके पुलिस ने गिरफ्तार कर आईबी को जानकारी दी।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2017, 4:19 PM IST
UP Police arrested Youth with army car Hindi news in up

कानपुर. इलाहाबाद से सेना की गाड़ी लेकर भाग रहे युवक को सचेंडी थाना क्षेत्र में घेराबंदी करके पुलिस ने गिरफ्तार कर आईबी को जानकारी दी। आईबी की टीम थाने पहुंची और आरोपी से पूंछतांछ कर रही है। यहां पर वो अधिकारियों को गुमराह कर रहा है। पकड़ा गया युवक अपना नाम सर्वजीत बता रहा है। पुलिस के साथ ही सेना के अफसर प्रकरण की जांच कर रहे हैं।

महाराजपुर में पुलिस का तोड़ दिया बैरियर

इलाहाबाद के थाना कैंट का रहने वाला सर्वजीत आज सुबह सेना की एम्बूलेंस लेकर भाग खड़ा हुआ। सेना को जब इसकी भनक लगी तो पूरे शहर में नाकेबंदी कर पुलिस को सूचना दी। इलाहाबाद पुलिस की जानकारी पर कानपुर पुलिस एक्शन में आई। सर्वजीत एम्बूलेंस लेकर फतेहपुर की तरफ भागा था। इस दौरान फतेहपुर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो पाई। युवक तेज रफ्तार में एम्बूलेंस को दौड़ाता हुआ कानपुर की सरहद पर दाखिल हुआ। महाराजपुर में पुलिस ने बैरियर लगाकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने बैरियर को तोड़ते हुए एम्बूलेंस मेन हाईवे पर चढ़ा दी। इस दौरान महाराजपुर पुलिस ने सचेंडी पुलिस को भाग रहे युवक के बारे में जाकनारी दी। सचेंडी इंस्पेक्टर ने हाइवे को लॉक कर एम्बूलेंस समेत सर्वजीत को धर दबोचा।

आईबी के अफसर कर रहे हैं पूंछातांछ

सर्वजीत कि पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही कानपुर के आर्मी और आईबी के अफसर सचेंडी थाने पहुंचे। इस दौरान आरोपी से अफसर पूंछतांछ कर रहे हैं। जहां वो उन्हें अपनी बातों पर फसाकर अफसरों को गुमारह कर रहा है। इलाहाबाइ पुलिस ने आरोपी के बारे में पड़ताल की तो कैंट थाने में इस पर कई मामले दर्ज होने की बात सामने आई। सर्वजीत के बारे में जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक वो पहले इलाहाबाद कैंट स्थित सेना में नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर काम करता था। एसपी ग्रामीण जेपी सिंह ने बताया कि आरोपी की गतिविधि ठीक नहीं है। उसके पुराने रिकार्ड को इलाहाबाद पुलिस और आर्मी के अफसर खंगाल रहे हैं।

हवा में दौड़ा रहा था एम्बुलेंस

सर्वजीत को पकड़ने के लिए चार जिलों की पुलिस के अलावा आर्मी के अफसर लगे हुए थे। सुबह उसे इलाहाबाद के पास रोकने का प्रयास किया, लेकिन वो वहां से निकलने में कामयाब रहा। कौशंबी में पुलिस ने घेरेबंदी की, पर वो दूसरे रास्ते से एम्बूलेंस को हवा में दौड़ाते हुए फतेहपुर में दाखिल हुआ। पुलिस उसका इंतजार हाईवे पर कर रही थी, पर सर्वजीत ने चलाकी दिखाते हुए एम्बूलेंस को शहर के अंदर दाखिल कर मलवा की तरभ् की ओर बढ़ गया। कानपुर के महाराजपुर में पुलिस ने हाईवे पर बैरियर लगा दिया, जिसे उसने तोड़ते हुए सकुशल निकल गया।

Published on: