
Life affected by strong sunlight and heat आईएमडी मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहने का अनुमान है। अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। तेज हवा चलने की चलने की संभावना है। सीएसए कानपुर के मौसम विभाग के अनुसार रविवार 18 मई का अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाई मौसम को प्रभावित करेंगी। सोमवार 19 मई का तापमान भी 41 डिग्री के आसपास रहेगा। मंगलवार 20 मई के दिन आसमान में बादल रहेंगे। 20 मई को बूंदाबांदी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। दक्षिण और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज दिन में भी आसमान में बादल छाए रहें। रुक रुक कर तेज हवा भी चलती रही।
मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाज आई बनी रहेगी। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रुक रुक कर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। सोमवार को बारिश का कोई अनुमान नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 20 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।