कोटा

स्वास्थ्य के प्रति रहे जागरूक

करौली. डांग विकास संस्थान करौली के खान मजदूर सुरक्षा संगठन के सदस्यों की सोमवार को यहां आयोजित कार्यशाला में स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरुक किया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Feb 2017, 12:48 AM IST
Feature image

करौली. डांग विकास संस्थान करौली के खान मजदूर सुरक्षा संगठन के सदस्यों की सोमवार को यहां आयोजित कार्यशाला में स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरुक किया गया। इस दौरान डांग विकास संस्थान के सचिव विकास भारद्वाज ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सावचेत रहने को कहा। उन्होंने सिलीकोसिस बीमारी के लक्ष्य तथा बचावों की जानकारी दी। राज्य सलाहकार श्वेता ने स्वास्थ्य, सुरक्षा, सुरक्षित तथा खनन के विषय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं अभियान के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला की अध्यक्षता आरामपुरा के प्रकाश ने की।


Published on: