
करौली. स्थानीय सीवरेज ( For samples of water from the plant, we will get it tested) ट्रीटमेंट प्लांट के पानी से बडख़ेड़ा (राजपुर) की नदी के प्रदूषित होने के मामले को नगरपरिषद ने गम्भीरता से लिया है। प्लांट के पानी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। उल्लेखनीय है कि राजस्थान पत्रिका में 13 फरवरी के अंक में सीवरेज के पानी से मैली हो रही नदी शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुआ। इससे हरकत में आए नगरपरिषद आयुक्त शिम्भुलाल मीना, सहायक अभियंता रविन्द्र मीना सीवरेज प्लांट पर पहुंचे। उन्होंने प्लांट से नाले में छोड़े गए पानी के नमूने लिए। पानी के नमूनों की जनस्वास्थ्य एवं आभियांत्रिकी विभाग की प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी। आयुक्त बडख़ेड़ा (राजपुर) की नदी भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि सीवरेट ट्रीटमेंट प्लांट से पानी छोड़ा जा रहा है। पानी मापदण्ड़ों के आधारा पर छोड़ा जा रहा है या नहीं। इसकी जांच कराएंगे।
नदी में गंदा पाना नहीं जाने देंगे
नगरपरिषद के कार्यवाहक सभापति अजय प्रजापत ने बताया कि बडख़ेड़ा (राजपुर) की नदी में गंदा पानी नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस तथ्य की भी जांच की जाएगी कि नदी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का पानी जा रहा है या गंदे नालों का। इसकी अभियंताओं की टीम से जांच कराने के लिए आयुक्त को निर्देशित किया गया है। गंदे नालों को भी नदी में जाने से रोका जाएगा।