करौली

शहीदों के परिजनों का किया सम्मान

महू गांव के शहीद सोहनसिंह के परिजनों का सम्मान किया
2 min read
• •
Updated: 11 May 2018, 3:22 PM IST
hindaun karauli patrika
हिण्डौनसिटी. शहीद के परिजनों का सम्मान करते सैनिक कल्याण सलाहकार समिति सदस्य प्रेमसिंह बाजौर एवं अन्य

शहीदों के परिजनों का किया सम्मान
हिण्डौनसिटी. राजस्थान सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर ने गुुरुवार को महू गांव के शहीद सोहनसिंह के परिजनों का सम्मान किया। इसके अलावा तिघरिया, सालिमपुर, लपावली, कंजोली, निसूरा, खिलचीपुर, लुहारखेडा आदि गांवों के शहीदों को भी याद करते हुए उनके परिजनों का सम्मान किया।

महू गांव में शहीद सोहनसिंह सोलंकी के आवास पर पहुंचे अध्यक्ष बाजौर ने परिजनों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया और शहीद के बलिदान को याद किया। इसी तरह उक्त अन्य गांवों में भी शहीदों के परिजनों का सम्मान करते हुए शहीदों के बलिदान का स्मरण किया।

इस मौके पर कर्नल जगदेव चौधरी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मुकेश शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ऊदल सिंह पेंचला, भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश राजोरिया, अतरूप सिंह गुर्जर, राजेन्द्र शेखपुरा, रामराज मीना, बबली चतुर्वेदी, वीरेन्द्र मित्तल, योगेश शर्मा, राजकुमार गुर्जर, जसवंत मूडिया, नरेन्द्र भंडारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ग्राम एकता राजीविका महिला संगठन का गठन
श्रीमहावीरजी. समीप के गांव सनेट स्थित एक निजी विद्यालय में पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित राजीविका के तहत महिला समूह संगठन की ओर से गुरुवार को महिला समूह की बैठक हुई। इसमें ग्राम एकता राजीविका महिला संगठन का गठन किया गया।

श्रीमहावीरजी कलस्टर एरिया के आरपी कैलाश मीणा ने बताया कि सनेट गांव में पूर्व में महिला स्वयं सहायता समूह संचालित थे, जिनके सहयोग से ग्राम विकास महिला समूह संगठन का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष पूनम देवी, सचिव आशा शर्मा, कोषाध्यक्ष कुसुमलता शर्मा को चुना गया। इसके बाद कार्यक्रम हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि सीएल मीणा ने मां सरस्वती के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।

इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने महिलाओं को छोटी-छोटी बचत से बड़ी बचत करने की बात बताई। साथ ही इन महिला समूहों को राज्य व केंद्र सरकार से मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी। कार्यक्रम में कौशल्या मीणा, शमीम बानो, भंवरी देवी , वर्षा सोनी, पूजा देवी, संता देवी, अनीता देवी आदि मौजूद थे।

Published on: