यदि समय रहते पुलिस अपना काम सही ढंग से करती तो आज बालक की हत्या नहीं होती
करौली. यहां अग्रवाल समाज के 8 वर्षीय बच्चे की नैतिक बंसल का अपहरण कर हत्या कर दी गई। यदि शहर में सीसीटीवी लगे होते और पुलिस चौकस होती तो ऐसे अपराधियों में हिम्मत नहीं होती। यह कहते हुए सपोटरा विधायक एवं उपनेता प्रतिपक्ष रमेश मीना के नेतृत्व में कांग्रेसियों का धरना 12वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को धरने में महिलाएं भी पहुंच गईं।
विधायक ने पुलिस पर लगाए आरोप
धरने पर विधयक मीना ने कहा कि अग्रवाल समाज के नैतिक बंसल का अपहरण कर हत्या की गई। यह बहुत दुखद है। इससे जिले की पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान लग रहा है। यदि समय रहते पुलिस अपना काम सही ढंग से करती तो आज बालक की हत्या नहीं होती।
विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अनुसंधान करने में बहुत समय लगा दिया। पुलिस को इसकी सच्चाई की तहकीकात कर पूरा खुलासा शीघ्र करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिण्डौन में पूर्व चेयरमैन के मर्डर का खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है। विधायक ने बताया कि बुधवार को महिलाएं प्रदर्शन कर रैली निकालकर मुख्यमंत्री एवं सरकार का विरोध करेंगी। उन्होंने बताया कि सपोटरा में एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपित हरकेश मीणा को पुलिस 164 के बयान होने के बाद भी गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस संरक्षण के चलते
आरोपित गिरफ्तार नहीं हो रहा है। पुलिस चाहे तो 1 दिन में उसे गिरफ्तार कर सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों के संरक्षक में पैसे लेकर बजरी की ट्रॉली निकाली जा रही हैं। आने वाले समय में कलक्ट्रेट पर जन समस्याओं को लेकर घेराव किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार और प्रशासन की होगी। जब तक 16 सूत्रीय मांगों पर विचार नहीं किया जाता धरना जारी रहेगा। धरने को महेन्द्र सोरठिया, मनोहर लाल शर्मा, सुशील शर्मा, नरेंद्र खटाना, पीसीसी सदस्य सीताराम, महेश मीणा, सरपंच शिवकुमार हरदेनिया, प्रकाश भगत, चौथी लाल, सतीश एवं भूपेंद्र भारद्वाज आदि ने संबोधित किया।
इस मौके पर कन्हैयालाल शर्मा, महामंत्री हरीश शर्मा, चंद्र प्रकाश मीणा, देवव्रत मीणा, जाकिर खान, सुरेश गुर्जर, राज मीणा, भगत सिंह डागुर, जामफल, नरेंद्र खटाना, सीताराम, विकास लिलौटी, चौथीलाल एवं गिर्राज मीणा आदि मौजूद रहे।
इधर, डीलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
मासलपुर. डुकावली पंचायत के राशन डीलर द्वारा गेहूं व केरोसिन की कालाबाजारी करने का मामला सामने आया है। वहीं रिकॉर्ड में गड़बड़ी करने का आरोप भी है।इस मामले में इस्तगासे के आधार पर मंगलवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाधिकारी रामदेव सिंह ने बताया कि डुकावली की ढाणी चतुर्भुज का बेडा निवासी जगमोहन गुर्जर ने राशन डीलर झूमरलाल गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी में बताया कि डीलर ने रसद सामग्री वितरण रिकॉर्ड में गड़बड़ी की है। प्राथमिकी में डीलर पर ६.१५ क्व्ंिाटल गेहूं एवं १८०.५० लीटर केरोसिन की कालाबाजारी करने का आरोप है।
छप्परपोश में आग से जला घरेलू सामान
टोडाभीम. उपखंड अधिकारी कार्यालय के समीप गाडिया लुहारों के एक छप्परपोश में आग लगने से काफी नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार माधो सिंह लुहार के छप्परपोश में आग लगने से अनाज, चारा, बिस्तर, कपड़े आदि जल गए। सूचना पर अग्निमशन ने आग बुझाई। पीडि़तो ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।