
करौली .
दौसा के बाद करौली में जनरैली करते हुए करौली कलेक्ट्रेट पहुंचे डॉ. किरोड़ी मीणा ने सरकार पर तीखा हमला बोला। बुधवार शाम यहां उन्होंने संबोधन में कहा कि ३७ हजार करोड़ की राजस्थान ईस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट में १०-१५ करोड़ रुपए और बढ़ाकर करौली, सवाईमोधापुर, दौसा, अलवर सहित १३ जिलों की प्यासी धरती पर पानी पहुंचाने की हमारी मांग है।
उन्होंने सरकार से कहा कि तुम भागीरथ बनो हम तुम्हारा कल्याण कर देंगे। पानी के मुद्दे पर उन्होंने सभी दलों से दलगत राजनीति छोड़ साथ आने का आह्वान किया। मीना ने कहा कि करौली के कालीसिंध और पांचना में सिंचाई का पानी डालने और दौसा के एक भी डैम में पानी नहीं डालने का सरकार का प्लान है। बामनवास, गंगापुर और नादौती के मांड क्षेत्र इससे वंचित रहेगा।
हमारी मांग है कि पांचना से भरतपुर जिले तक पानी पहुंचाया जाए, जिससे सभी नदियां पुनजीर्वित हों। मीना ने चेताया कि इन मांगों की सरकार ने अनसुनी की तो १३ जिलों की जनता के साथ वे जयपुर में ऐसी रैली करेंगे कि सरकार को झुकना पड़ेगा। वे बोले कि अगले चुनाव में मेरी फौज के (समर्थक) बिना कोई सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा कि मैं जहां भी जाता हूं, भीड़ जुट जाती है। वहां के नेताओं को चिंता सताने लगती है कि यहां से चुनाव लड़ेगा, लेकिन मैं करौली से चुनाव नहीं लडूंगा।
टोडाभीम से सुबह ११ बजे रवाना हुईवाहन रैली साढ़े तीन बजे करौली पहुंची। संबोधन के बाद डॉ. मीना ने प्रतिनिधिमंडल के साथ एसपी कक्ष में एडीएम राजनारायण शर्मा और एसपी अनिल कयाल को ज्ञापन सौंपा।
इसमें मुख्य रूप से करौली, माधोपुर एवं दौसा जिले के हर बांध एवं तालाब में चंबल का पानी डलवाकर नहरों के जरिए हर इलाके में चम्बल का पानी पहुंचाने, बेरोजगारों की कमाई का जरिया जुगाड़ों का रजिस्ट्रेशन कराने तथा किसानों के कर्जे माफ कर बिजली फ्री देने की मांग की गई। साथ ही बेरोजगारों को १० हजार रुपए भत्ता देने की मांग भी शामिल थी। इस दौरान भंवर सिंह चौहान नादौती, हरकेश कैमला, आलोक कैमला, राम ङ्क्षसह बाड़ौती, भूरा महस्वा, कमल रायसना, गीता देवी विधायक सिकराय, रजिया बानो उपप्रधान नादौती एवं हरी सिंह बारौरिया पूर्व चेयरमैन मौजूद रहे।
बालघाट. कस्बे में डॉ. किरोडीलाल की जन आक्रोश रैली का आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान डॉ. किरोडी का तथा सिकराय विधायक ममता भूपेश का बालघाट सरपंच प्रकाशी मीणा एवं अन्य ग्रामीणों ने शॉल ओढ़ाकर-माला पहनाकर स्वागत किया।
रैली में किरोडी लाल ने इलाके में पेयजल समस्या के समाधान के लिए चंबल के पानी को जिले में लाने के लिएसंघर्ष करने का आह्वान किया। सूरौठ. रैली में सूरौठ कस्बे से भी कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। श्रीमोहन मीणा ने बताया कि रैली में भाग लेने के लिए अनेक
लोग मोटरसाइकिलों से श्रीमहावीरजी पहुंचे और रैली में शामिल हुए। अटल सेवा केन्द्र से दर्जनों मोटरसाइकिलों से मानसिंह, केदार मीना, विश्राम मीना, अमरसिंह मीना सहित अन्य शामिल हुए।