करौली

सोच बदलो गांव बदलो टीम ने राजस्थान में यहां बदल डाली स्कूल की सूरत, बच्चों के लिए किया ये सब

दिमनपुरा गांव में बानगी पेश की...
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2018, 11:02 PM IST
news
स्वच्छ भारत मिशन: शौचालयों में कूड़ा, खुले में कर रहे शौच


मासलपुर.
यदि रास्ते सही है और नीयत सही है तो छोटी छोटी कोशिशों से भी सकारात्मक परिणाम मिलते है। माई विलेज ग्रुप के तत्वाधान में सोच बदलो गांव बदलो टीम ने दिमनपुरा गांव में इसकी बानगी पेश की है।

टीम के मुख्य सदस्य मनीराम मीना व जयनारायण मीना के निर्देशन में भावली पंचायत के दिमनपुरा गांव के युवाओं के योगदान से गांव के राजकीय उच्च प्राथ्मिक विद्यालय की सूरत बदल डाली है। सोच बदलो गांव बदलो टीम के सदस्य दिमनपुरा गांव के विद्यालय विकास के लिए आगे आए।

उन्होंने गांव के सरकारी नौकरिया कर रहे युवाओं , युवा उद्यमियों एवं पत्थर व्यवसाय से जुड़े लोगों से १.५० लाख रुपऐ का चंदा इकत्रित किया गया। चंदे से प्राप्त राशि से विद्यालय की २२०० फीट लंबी चारदीवारी का निर्माण एवं जर्जर व टूटी फूटी पड़ी चारदीवारी की मरम्मत का कार्य कराया गया है। विद्यालय के अंदर पड़ी ऊबड़ खाबड़ भूमि पर मिट्टी डाल कर समतलीकरण कराया गया है।विद्यालय के मुख्य द्वार पर का लोहे का गेट लगा कर विद्यालय का बोर्र्ड लगाया गया है। विद्यालय भवन की रंगाई पुताई का कार्य कराया है।


मुख्य द्वार से विद्यालय में अंदर बरामदे तक करीब ३ सौ फीट सीसी सड़कका निर्माण कार्य भी कराया गया। मुख्य हॉल के दरवाजे के किबाड भी लगवाए हैं।

गौरतलब है,कि विद्यालय के चारदीवारी के अभाव में विद्यालय परिसर में पशुओं का जमावड़ा बना रहता था। जिससे परिसर में गंदगी के कारण विद्यार्थियों को परेशान होती थी।ग्रामीणों द्वारा विद्यालय के भौतिक विकास को लेकर कई बार जिला कलक्टर एवं विभागीय अधिकारियों को अवगत भी कराया गया मगर कोई समाधान नही हुआ।
इससे पहले सोच बदलो गांव बदलो टीम के सदस्यों द्वारा बड़ापुरा, भावली, कसारा, रुधपुरा, गाधौली व नरायणा गावों में समस्याओं का समाधान अपने ही स्तर पर किया जा चुका है।

शक्ति प्रोजेक्ट की जानकारी दी
करौली. जिला महिला कांग्रेस की शनिवार को यहां आयोजित बैठक में शक्ति प्रोजेक्ट के बारे में कार्यकर्ताओं की जानकारी दी गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष मीरा कुशवाह ने संगठन की मजबूती के लिए काम करने को कहा। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने को कहा। संगठन की प्रदेश सचिव अनिता जाटव ने शक्ति प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में मनका मीना, जिला महामंत्री लक्ष्मी मीना,ब्लाक अध्यक्ष सरिता मीना, राजकुमारी सैनी,कमलेश सैनी आदि मौजूद थे।

Published on: