करौली

बिछुडी बालिका से मिली तो छलक उठी मां की ममता

Mother's love got spilled when she met a separated girl-चाइल्ड हैल्पलाइन व पुलिस ने ढूंढे परिजन
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jul 2021, 12:00 AM IST
बिछुडी बालिका से मिली तो छलक उठी मां की ममता
बिछुडी बालिका से मिली तो छलक उठी मां की ममता

हिण्डौनसिटी. शहर की शीतला कॉलोनी स्थित ननिहाल में मां के साथ आई कुडगांव के बरीतकी गांव की चार वर्षीय बालिका शनिवार सुबह अचानक लापता हो गई। लेकिन कोतवाली थाना पुलिस व चाइल्ड हैल्प लाइन की मशक्कत के बाद बालिका के परिजन मिल गए। कई घंटे बाद लापता बेटी को देख मां की ममता छलक उठी। बच्ची को गोद में उठाते हुए उसकी मां की आंखों से अश्रुधारा फूट पड़ी। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष विनोद कुमार जाटव ने बालिका को मां के सुपुर्द किया।


एकट बोधग्राम संस्था के कार्यक्रम प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया चाइल्ड हैल्पलाइन पर एक चार वर्षीय बालिका के लापता होने की सूचना मिली। रास्ते में रोती बालिका को जाट की सराय निवासी राहगीर रघुराज सिंह ने कोतवाली थाने पहुंचाया। बालिका ने पूछताछ में अपना नाम मानवी होना बताया। चाइल्ड हैल्पलाइन की टीम व पुलिस सक्रिय हुई तो सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों की तलाश शुरु की गई। कुछ घंटे की मशक्कत के बाद बालिका की मां लकमी कोली कोतवाली पहुंची। कुडगांव के बरीतकी गांव निवासी लकमी कोली कुछ दिन पहले बेटी मानवी को लेकर अपने पीहर शीतला कॉलोनी आई थी।

सुबह कॉलोनी में दुकान पर सामान लेने गई मानवी रास्ता भटक लापता हो गई। बयाना रोड़ पर बीईईओ कार्यालय के पास रोती हुई बालिका को देख जाट की सराय निवासी रघुराज ने उसे कोतवाली पहुंचाया। जहां चाइल्ड लाइन टीम ने बालिका की मां की काउंसलिग की। साथ ही टीम की सदस्य पायल शर्मा, देवेंद्र व्यास ने परिजनों को साथ लेकर बालिका को बाल कल्याण समिति करौली के अध्यक्ष विनोद कुमार के समक्ष पेश किया। जहां दस्तावेजों की जांच कर बालिका को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया।

Published on: