करौली

कुकर्मी को भीड़ ने बांधकर पीटा

https://patrika.com/karauli-news/
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2018, 9:23 PM IST
crime against girls in jodhpur
molestation, molestation cases, girl molestation, molestation news in hindi, rape, minor rape, crime news of jodhpur, Crime in Jodhpur, jodhpur news, jodhpur news in hindi

करौली.
कल्हारन का पुरा गांव में 42 साल के दुराचारी को गांव वालों ने जमकर धुन डाला। यह हवसी 5 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने की कोशिश कर रहा था। चीखें सुन मौके पर पहुंचे लोग...

पुलिस के मुताबिक, आरोपी जगमोहन मीना (४२) ने घर में घुस पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का प्रयास किया। जबरदस्ती के दौरान बालिका की चीख सुन लोगों को आता देख आरोपी खेतों में भाग गया।

हालांकि ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़कर एक पेड़ से बांध दिया और जमकर धुनाई कर दी। बाद में बालिका को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने आरोपी बजीरपुर थाने के जीवली गांव निवासी जगमोहन मीना (४२) को गिरफ्तार कर लिया। राजकीय चिकित्सालय में आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। पुलिस के अनुसार आरोपी शराब के नशे में था।

पुलिस ने बताया कि पीडि़त बालिका की मां नंदे भूमिया पर दर्शन करने गई थी। उसका पिता गंगापुरसिटी में मजदूरी करने गया था। पीछे से अकेली बालिका को देख आरोपित घर में घुस दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। छीना-झपटी में बालिका के शरीर पर खरोंच के निशान बन गए।

ढाई लाख रुपए कीमत की पांच ग्राम स्मैक जब्त
हिण्डौनसिटी. नशे का काला कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाते हुए शनिवार को भरे बाजार में एक स्मैक तस्कर पकडऩे की कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने पांच ग्राम स्मैक बरामद की, जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई गई है। पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि हिण्डौन शहर सहित आसपास के गांवों में स्मैक का काला कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है।

इस पर थानाप्रभारी आध्यात्म गौतम को स्मैक का कारोबार करने वालों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए थे। शनिवार को सुबह थानाप्रभारी को सूचना मिली कि स्मैक की तस्करी कर बिक्री करने वाला एक युवक डैंपरोड बाजार में मौजूद है और वहां नशे के शौकीनों को स्मैक बेचने की फिराक में है। इस पर थानाप्रभारी गौतम दल सहित डैंपरोड बाजार पहुंचे, जहां पुलिस दल को देखते ही केशवपुरा, हिण्डौन निवासी कन्हैया गुर्जर पुत्र बाबूलाल भागने लगा। पुलिस दल ने भीड़ भरे बाजार में पीछा करते हुए डैंपरोड के खारी नाले के पास से कन्हैया गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उससे पांच ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

तीन प्रकरणों में वांछित
पांच ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार केशवपुरा का कन्हैया गुर्जर तीन प्रकरणों में पहले से वांछित चल रहा था। थानाप्रभारी आध्यात्म गौतम ने बताया कि कन्हैया गुर्जर हिण्डौन सहित आसपास के क्षेत्रों में स्मैक सप्लाई करता है, जो पहले से पंजीबद्ध तीन मामलों में वांछित है।
......

Published on: