करौली

चुनाव प्रचार में शराब बांटते पकड़ा सरपंच प्रत्याशी, पुलिस ने लिया रिमांड

56 पव्वे जब्त, सूरौठ पुलिस की कार्रवाई
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Oct 2020, 9:50 AM IST
 चुनाव प्रचार में शराब बांटते पकड़ा सरपंच प्रत्याशी, पुलिस ने लिया रिमांड
चुनाव प्रचार में शराब बांटते पकड़ा सरपंच प्रत्याशी, पुलिस ने लिया रिमांड

सूरौठ(हिण्डौनसिटी.) सूरौठ थाना पुलिस ने शनिवार रात पंचायत चुनाव में मदिरा बांट मतदाताओं को लुभाने का प्रयास करते एक सरपंच पद के प्रत्याशी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से देशी शराब के 56 पव्वे जब्त किए गए हैं। पकड़ा गया आरोपी खीपकापुरा ग्रामपंचायत से सरपंच पद का प्रत्याशी है। जहां मंगलवार को मतदान होना है।

थाना प्रभारी कैलाश चंद बैरवा ने बताया कि आरोपी खुरसटपुरा गांव निवासी रामदयाल जाटव है। जो शनिवार रात को खीपकापुरा गांव में चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं को शराब के पव्वे वितरण कर स्वयं के पक्ष में मतदान की अपील कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जनसंपर्क करते सरपंच प्रत्याशी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मिले देशी शराब के 56 पव्वों को जब्त कर लिया।

रविवार को आरोपी को पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से उसे एक दिन रिमांड के लिए पुलिस को सौंपा है।

शांतिभंग में एक गिरफ्तार-

सूरौठ थाना पुलिस ने रविवार को एक जने को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किया आरोपी खीप का पुरा निवासी श्यामवीर जाट है। जो लोगों से झगड़ रहा था।

Updated on:
5 Oct 2020, 9:50 AM IST
Published on: