मुरादाबाद

जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, नौ घायल

हिण्डौनसिटी. गढ़ी मौसमाबाद में रविवार रात देर शाम खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सोमवार को सदर थाना पुलिस ने घायलों के पर्चा बयान पर परस्पर मामले दर्ज कर लिए।

less than 1 minute read
Feature image

हिण्डौनसिटी. गढ़ी मौसमाबाद में रविवार रात देर शाम खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सोमवार को सदर थाना पुलिस ने घायलों के पर्चा बयान पर परस्पर मामले दर्ज कर लिए।

पुलिस के अनुसार गढ़ीमौसमाबाद निवासी ममता मीणा ने बताया कि वह खेत में काम कर रही थी। इस दौरान हंसा, प्रेमसिंह, लक्ष्मी, गोरधनी, खुशीराम, चेतराम आदि खेत की मेड़ को काटने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। उसकी चीख सुनकर पति खुशीराम, चाची सास मोहिनी, चाचा ससुर समयङ्क्षसह, गोपाल आदि आए तो आरोपितों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया।

इसी तरह दूसरे पक्ष के प्रेमङ्क्षसह ने पुलिस को बताया कि खुशीराम, ममता, समयङ्क्षसह, गोपाल आदि उनके खेत की मेड़ को काट रहे थे। मना करने पर आरोपितों ने उसके व हंसा, खुशीराम, बद्रीलाल के साथ मारपीट कर दी। इससे वे सभी घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आभूषण छीनने के भी आरोप लगाए हैं।

Published on:
24 Oct 2016 06:46 pm
Also Read
View All
मुरादाबाद में इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल: बेटियों पर बुरी नजर डालने वालों को दी सख्त चेतावनी, बोले- बख्शा नहीं जाएगा

महिला शक्ति को नई दिशा: यूपी में 3 करोड़ महिलाओं को जोड़ने और 1 करोड़ को आत्मनिर्भर बनाने का मिशन

सिर्फ वादों की राजनीति करने वाले अब विकास पर उठा रहे सवाल, विपक्ष पर केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना

आतंक, उग्रवाद और नक्सलवाद पर सख्त रुख: मुरादाबाद में बोले केशव प्रसाद मौर्य, भारत अब निर्णायक कार्रवाई वाला देश

मुरादाबाद में हत्या: 22 वर्षीय युवक को बदमाशों ने बनाया निशाना, दिन निकलते ही गोलियों से गूंजा इलाका