करनाल

अब ग्रामीणों के साथ मोदी के मन बात सुनेंगे खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कार्यशैली अब पूरी तरह से बदलती जा रही है।
less than 1 minute read
May 01, 2018
Manohar lal khattar


चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कार्यशैली अब पूरी तरह से बदलती जा रही है। आमतौर पर मुख्यमंत्री खट्टर पर जनता से दूर रहने तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने में संकोच करने का आरोप लगाने वाले भाजपा
तथा विरोधी राजनीतिक दलों के नेताओं पर खट्टर ने पलटवार करने की तैयारी कर ली है।


मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब चंडीगढ़ सचिवा लय में बैठने की बजाए अब न केवल आम लोगों के बीच अधिक से अधिक समय व्यतीत क र रहे हैं बल्कि दिन चर्या में भी बद लाव करते हुए लोगों एवं से मुलाकात कर रहे हैं।


अब सीएम खट्टर ने रवि वार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेश किए जा रहे कार्य क्रम मन की बात को जनता के साथ बैठकर सुनने की तैयारी की है। यह पहला मौका है जब मुख्य मंत्री द्वारा प्रधान मंत्री का कार्य क्रम मन की बात को सार्व जनिक स्थान पर बैठकर सुना जाएगा।


मुख्यमंत्री ने इसके लिए पानीपत जिले के गांव बबैल को चुना है। जहांग्रामीणों के साथ बैठकर मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम मन की बात सुना जाएगा। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन के अनुसार मुख्यमंत्री जनता के बीच बैठकर जनता के कार्य क्रम में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री प्रधान मंत्री का कार्य क्रम शुरू होने से पहले ही बबैल में पहुंच जाएंगे। इस कार्य क्रम को पार्टी कार्य कर्ता ओं व नेताओं की ब जाए आ म लो गों व मुख्य मंत्री के लिए ही रखा जा रहा है। जिस की तैयारी पूरी हो चुकी है। ।


ऐसा माना जा रहा है कि इस कार्य क्रम के माध्यम से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी हरि याणा के संबंध में कोई सकारात्मक टिप्पणी क र सकते हैं। जिसके चलते बार मन की बात कार्य क्रम को लेकर इ स तर ह का आयो जन किया जा रहा है।

Published on:
01 May 2018 10:09 pm