कटनी

नगर निगम में 45 दिन से पोर्टल में खामी, नहीं बन पा रहे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

Birth-Death Certificate Problem in portal

2 min read
Oct 19, 2024
Birth-Death Certificate Problem in portal

भोपाल मुख्यालय से अधिकारी बता रहे तकनीकी समस्या, नगर निगम के चक्कर काटकर लोग परेशान

कटनी. शहर के नागरिकों को नगर निगम में पिछले 45 दिनों से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भटकना पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण है निगम के पोर्टल का बार-बार खामी आना है। इस समस्या के चलते नगर निगम कार्यालय में आने वाले लोग लगातार परेशान हो रहे हैं, क्योंकि उनका जरूरी प्रमाण पत्र समय पर नहीं बन पा रहे हैं। नगर निगम के कर्मचारियों पर भी इस समस्या का असर पड़ रहा है। उन्हें हर रोज शिकायतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन उनके पास इसका कोई समाधान नहीं है। कभी पोर्टल चालू हो जाने से कुछ काम हो जाता है, अधिकांश समय बंद रहता है।
नगर निगम के अंतर्गत आने वाले 45 वार्डों के लोग बार-बार नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र न बनने की वजह से कई परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं, बच्चों के स्कूल के काम, सहित अन्य प्रशासनिक कार्यों में भी दिक्कत आ रही हैं। नगर निगम के कर्मचारियों ने कहा कि हम लोग पूरी कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द पोर्टल चालू हो जाए, लेकिन ये हमारे हाथ में नहीं है। मुख्यालय से ही इस समस्या का समाधान हो सकता है।

भोपाल मुख्यालय से समस्या
नगर निगम के अधिकारी इस समस्या को भोपाल मुख्यालय से जोडकऱ बता रहे हैं। उनका कहना है कि पोर्टल में तकनीकी खामी आ गई है, जिसे सुधारने का काम जारी है। भोपाल मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, यह एक सर्वर तकनीकी समस्या है, जिसके समाधान में समय लग रहा है। अधिकारी भी इस मामले को गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे। ओटीपी भी नहीं आ रहे हैं। बताया जा रहा कि कर्मचारी जानबूझकर लोगों को परेशान कर रहे हैं।

नागरिकों को हो रही परेशानी
नगर निगम में आने वाले लोगों का कहना है कि वे कई बार दफ्तर के चक्कर काट चुके हैं, जनप्रतिनिधियों से भी पीडि़त लोग गुहार लगा रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें यही कहा जाता है कि पोर्टल बंद है। ऐसे में उन्हें निराशा हाथ लगती है और उनके महत्वपूर्ण काम अधूरे रह जाते हैं। कई लोगों ने तो अब निजी एजेंटों के माध्यम से काम करवाने का सहारा लेना शुरू कर दिया है, जिससे भ्रष्टाचार की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं। नगर निगम के अधिकारी और नागरिक अब भोपाल मुख्यालय से समस्या के समाधान का इंतजार कर रहे हैं।

वर्जन
कुछ दिनों से पोर्टल में समस्या है, लेकिन काम बंद नहीं है। हर दिन प्रमाणपत्र जारी हो रहे हैं। सोमवार से पोर्टल को ठीक कराया जाएगा। जन्म-मत्यु शाखा में लोगों के काम समय पर हों, इसके लिए एक कर्मचारी भी बढ़ाया गया है। शीघ्र ही लोगों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
संजय सोनी, जन्म-मत्यु शाखा प्रभारी नगर निगम।

Published on:
19 Oct 2024 09:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर