
कटनी. कांग्रेस पार्टी अब दो व उससे ज्यादा बार हार चुकी विधानसभा सीट को जीतने का मंत्र मंथन से निकालेगी। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठजनों से चर्चाओं का दौर शुरु हो गया है। बीते चुनाव के दौरान हुए हार के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि आखिर किन कारणों से हार हुई। कहां भीतरघात हुआ और किन स्थानों पर प्रत्याशियों ने दिल से मेहनत नहीं की। मंथन की शुरुआत कटनी में कांग्रेस पार्टी की दो दिवसीय बैठक से हुई।
29 और 30 मार्च को आयोजित बैठक में कांग्रेस पार्टी के मध्यप्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने बंद कमरे में अलग-अलग नेताओं से चर्चा की। इसमें कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, विधायक सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता व नेता शामिल रहे। माना जा रहा है कि बंद कमरे में चर्चा के बाद जो भी इनपुट मिला है उसे महासचिव मुकुल वासनिक के सामने रखी जाएगी, आगे हाईकमान को अवगत कराया जाएगा।
बतादें कि कटनी जिले में बड़वारा विधानसभा में वर्तमान में कांग्रेस के विधायक विजय राघवेंद्र सिंह है। वहीं विजयराघवगढ़ में कांग्रेस पार्टी लगातार दो बार से चुनाव हार चुकी है। बहोरीबंद विधानसभा चुनाव 2018 में हार चुकी है। इससे पहले यहां से कुंवर सौरभ सिंह कांग्रेस विधायक रहे। कटनी मुड़वारा विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी कई बार से हार रही है।
Read also