कटनी

कोरोना का असर: सिनेमा घरों में ताला, चार हजार से अधिक शिक्षण संस्थानों में छुट्टी

बाजार से सेनेटाइजर, मास्क भी आउट ऑफ स्टॉक हुआ, डिमांड के साथ ही बढ़ गए दाम
2 min read
• •
Updated: 16 Mar 2020, 12:46 AM IST
corona scaning
corona scaning

कटनी। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को लेकर एहतियात के तौर पर लोग मास्क व सेनेटाइजर का उपयोग कर रहे हैं। एकदम से बढ़ी मांग के चलते स्थिति ये है कि बाजार में मास्क व सेनेटाइजर की कमी आ गई है। उपलब्ध सामग्री को व्यापारी दो से चार गुना दाम में बेच रहे हैं। बाजार में सेनेटाइजर और मास्क आसानी से मिल ही नहीं रहा है। स्टॉक की कमी बताकर मेडिकल स्टोर्स संचालक लाभ कमा रहे हैं। कुछ मेडिकल स्टोर्स संचालक दूसरे शहरों से मंगवाकर देने की बात कह रहे है। इसके अलावा जिले में चार हजार से अधिक शिक्षण संस्थानों में प्रदेश सरकार से आगामी आदेश तक छुट्टियां घोषित कर दी हैं। जिले के दो सिनेमाघरों में भी 31 मार्च तक ताला लटका रहेगा। स्कूलों और महाविद्यालयों में होने वाली परीक्षाएं ही सुचारू रूप से चलेंगी।

तापमान जांचने के बाद ही दिया जा रहा प्रवेश

कोरोना वायरस महामारी को लेकर शहर में खुले शोरूम, मॉल सहित अन्य संस्थान भी सचेत हो गए हैं। इन संस्थानों में आने वाले हर व्यक्ति की जांच की जा रही है। बरही रोड स्थित मॉल में प्रवेश करते ही गेट पर तैनात गार्ड हर ग्राहक के शरीर का मशीन से तापमान चेक कर रहा है। मानक अनुसार टंप्रेचर मिलने के बाद ही उसे भीतर जाने की अनुमति दी जा रही है।
सुरक्षा की दृष्टि से 31 मार्च तक ये 2500 से अधिक सरकारी और निजी स्कूल में आगामी आदेश तक प्रदेश सरकार ने छुट्टी घोषित कर दी है। 1700 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र है व 19 से अधिक सरकारी और निजी महाविद्यालय भी रहेंगे बंद। जिले के दोनों सिनेमाघर को भी किया गया है बंद।
इनका कहना है -जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का अब तक कोई मरीज सामने नहीं आया है। संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह से अलर्ट है। सभी को सावधानी बरतने को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है। -डॉ. एसके निगम, सीएमएचओ
कोरोना वायरस संक्रमण
को देखते हुए प्रदेश सरकार से मिले आदेश पर स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, महाविद्यालय और सिनेमाघरों को बंद रखने के निर्देश आगामी आदेश मिलने तक के लिए दिए गए हैं। -एसबी सिंह, कलेक्टर

Updated on:
16 Mar 2020, 12:46 AM IST
Published on: