महानदी से रेत निकालने के लिए वन भूमि में घाट बनाने की तैयारी।
कटनी/ मध्य प्रदेश के कटनी जिले के विजय राघवगढ़ में रेत माफिया के दुस्साहस का नया कारनामा सामने आया है। महानदी से रेत निकालने के लिए घुघरी स्थित वनभूमि के सटकर घाट बनाने और रेत खनन के लिए जेसीबी मशीन ले जाया गया। शनिवार देर शाम इस मनमानी पर रेंजर वीएस चौहान ने रोक लगाई तो ऐसा नहीं करने का दबाव भी बनाया गया।
ग्रामीणों ने कर्रवाई की मांग
इधर ग्रामीणों ने रेत माफिया के दुस्साहस पर कर्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि, जिस रास्ते से रेत निकालने के लिए घाट बनाने की तैयारी है वहां से पहले कभी भी रेत का खनन नहीं हुआ। यहां रेत खनन होने पर सीधे तौर नदी में इकोसिस्टम पर असर पड़ेगा।
पढ़ें ये खास खबर- इस तरह चीन को सबक सिखाएंगे यहां के बुनकर, बड़ी सप्लाई होगी प्रभावित
की जा रही है कार्रवाई
वनक्षेत्र में वन्यप्राणियों का रहवास भी प्रभावित होगा। इस संबंध में डीएफओ आरके राय ने बताया कि विजयराघवगढ़ के घुघरी के आरएफ 62 में रेत खनन के लिए जेसीबी ले जाने का मामला सामने आया है। हमने वनभूमि का उपयोग नहीं करने की बात कही है। मौके पर रेंजर ने जेसीबी को रोका है, कार्रवाई की जा रही है।