effect of north wind on weather
कटनी. उत्तर भारत की ठंडी हवा असर दिख रहा है। रात के बाद अब दिन के तापमान में भी गिरावट शुरू हो गई है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री से नीचे आ गया। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी व सर्द हवा का असर जिले में नजर आएगा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में ठंड बढऩे की सम्भावना जताई है। इससे दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं रहेगा।
गुरुवार को दिन का तापमान तीन डिग्री लुढक़ा। अधिकतम तापमान 26.03 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से तीन डिग्री कम था। रात का न्यूनतम तापमान 09.02 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के अंत तक कड़ाके की ठंड पडऩे लगेगी।
पहाड़ों पर बर्फबारी
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बर्फबारी शुरू हो गई है। इसके साथ ही हवा भी चल रही हैं। ऐसे में उत्तरी हवा आएगी, जो ठंड बढ़ाएगी। हालांकि दोपहर में ठंडी हवाओं के कारण तापमान तेजी से गिर रहा है। घरों के अंदर लोग ठंडक महसूस कर रहे है। धूप अब सुहानी लग रही है।
पिछले दिनों पारे की चाल
तारीख अधि. न्यून.
15 नवंबर 29.9 12.8
16 नवंबर 30.1 12.7
17 नवंबर 29.8 13.7
18 नवंबर 30.7 12.1
19 नवंबर 28.4 09.00
20 नवंबर 28.1 09.01
21 नवंबर 26.03 09.02
(तापमान डिग्री सेल्सियस में है)
ट्रेनों की रफ्तार पर लगने लगा ब्रेक
उत्तर भारत में कोहरे के असर ट्रेनों पर पडऩे लगा है। खासकर स्पेशल ट्रेनों की रतार पर ब्रेक लगने लगा है। कटनी स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में मुंबई-हावड़ा मेल, सारनाथ एक्सप्रेस, मुंबई एलटीटी स्पेशल, दानापुर स्पेशल फेयर, दानापुर-पुणे स्पेशल फेयर, प्रयागराज स्पेशल फेयर, मुजरफ्फरपुर स्पेशल फेयर, मुंबई-रक्सौल स्पेशल, मंडपम-बनारस स्पेशल घंटों देरी से चलती रहीं।