कटनी

बिजली खंभे के तार में ऐसा उलझा बाइक सवार की चली गई जान

कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया में देर रात हादसा
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Mar 2020, 12:39 AM IST
hospital
hospital

कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र के मुख्य रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया में सोमवार-मंगलवार की रात को एक युवक का रक्त रंजित शव पड़ा मिला। पहले लोग हत्या की आशंका जता रहे थे लेकिन बाद में पता लगा कि युवक की बाइक परिसर में बिजली के पोल को सपोर्ट देने लगे तार में फंसी और गिरने से आई चोट के चलते उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रात 1 बजे के लगभग रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया में यूनियन आफिस के पास एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को लोगों ने दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान गुरुनानक वार्ड निवासी तनिष्क पिता प्रताप तनवानी 22 वर्ष के रूप में हुई। उस वक्त युवक की सांसें चल रही थीं। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसमें सामने आया कि युवक बाइक से स्टेशन की ओर से आया था और यूनियन आफिस के बगल से गुजरते समय उसे बिजली के पोल को सपोर्ट देेने ढीला लगा तार नजर नहीं आया।
इसमें उसकी तेज रफ्तार बाइक फंस गई और युवक दूर जाकर गिरा। इसमें संघातिक चोट आईं और उसके चलते उसकी मौत हो गई। कोतवाली थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने बताया कि घटना स्थल व आसपास के लोगों के बताए अनुसार तार के चलते ही युवक दुर्घटना का शिकार हुआ। पुलिस
ने शव का पीएम कराया है और
मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Published on: