कटनी

इस जिले की आंगनवाड़ियों में जिला अधिकारी ने की खास पहल, बच्चों को मिल रही गर्मी व अंधेरे से मुक्ति

'बेहतर हों आंगनवाड़ी तो लगे बच्चों का मन' इस ध्येय के साथ पत्रिका द्वारा आंगनवाडिय़ों की दशा सुधारने अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की सार्थकता को प्रशासन ने समझा और इसके लिए 'प्रोजेक्ट मुस्कानÓ शुरू किया गया है। इसके माध्यम से आंगनवाडिय़ों में खिलौने सहित अन्य जरूरी सामग्री भेंट करने पहल की जा रही है। समाजसेवी, अधिकारी व जनप्रतिनिधि इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं और जिले के आंगनवाड़ी केंद्र संवरने लगे हैं।
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2019, 11:46 AM IST
Electrical connections in Anganwadi centers in katni
Electrical connections in Anganwadi centers in katni

कटनी. 'बेहतर हों आंगनवाड़ी तो लगे बच्चों का मन' इस ध्येय के साथ पत्रिका द्वारा आंगनवाडिय़ों की दशा सुधारने अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की सार्थकता को प्रशासन ने समझा और इसके लिए 'प्रोजेक्ट मुस्कान' शुरू किया गया है। इसके माध्यम से आंगनवाडिय़ों में खिलौने सहित अन्य जरूरी सामग्री भेंट करने पहल की जा रही है। समाजसेवी, अधिकारी व जनप्रतिनिधि इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं और जिले के आंगनवाड़ी केंद्र संवरने लगे हैं। खेल-खेल में पढ़ाई सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को परिपक्व किया जा रहा है। पत्रिका की इस पहल को महिला एवं बाल विकास विभाग ने और गति दी है। जिला परियोजना अधिकारी ने सभी केंद्रों में विद्युत कनेक्शन की मुहिम छेड़ी है। शहर के 21 केंद्रों में काम द्रुत गति से जारी है तो वहीं जिलेभर के केंद्रों में कनेक्शन का प्रस्ताव विभाग को भेजा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य है कि शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चे जब केंद्र पहुंचें तो उन्हें न तो अंधेरे का सामना करना पड़े और ना ही गर्मी का। इसके अलावा अन्य इलेक्ट्रानिक इंस्टूमेंट के माध्यम से वे बेहतर सीख सकेंगे। बता दें कि जिले की 1712 आंगनवाड़ी केंद्रों में एक लाख 10 हजार 661 बच्चे दर्ज हैं।

इन आठ केंद्रों में पहुंची रोशनी
शहरी क्षेत्र की आठ आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली पहुंच चुकी है। इसमें महाराणा प्रताप वार्ड स्थित केंद्र क्रमांक 159, 157, 218 में बीआरजीएफ मद से बिजली पहुंचाई गई है। इसी प्रकार किदवई वार्ड स्थित केंद्र क्रमांक 173 राज्य आयोग मद से बिजली लगवाई गई है। शास्त्री वार्ड के केंद्र क्रमांक 13 में तेरहवां वित्त आयोग, महराणा प्रताप वार्ड के 154 में बिजली फिटिंग करवाई गई है। इसी प्रकार शास्त्री वार्ड के 11 नंबर वार्ड में बीआरजीएफ मद से व नव निर्मित वार्ड 220 नंबर केंद्र में भी रोशनी पहुंची है। इसी प्रकार मदन मोहन चौबे वार्ड के वार्ड नंबर 92 में भी पहल की जा रही है।

भोपाल मुख्यालय भेजा गया प्रस्ताव
खास बात यह है कि जिले की आंगनवाडिय़ों की दशा को सुधारने के लिए जिला परियोजना अधिकारी द्वारा खास पहल की जा रही है। जिले के 21 केंद्रों में बिजली लगवाने की पहल के साथ सभी 1712 केंद्रों में विद्युत कनेक्शन लगवाए जाने के लिए भोपाल मुख्यालय प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव पर मुहर लगते ही सभी केंद्रों में विद्युत कनेक्शन लगाए जाएंगे।

इनका कहना है
जिले के 21 आंगनवाड़ी केंद्रों में विभिन्न मदों से बिजली लगवाई जा रही है। आठ केंद्रों में लग चुकी है। इसके अलावा जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली कनेक्शन के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। कनेक्शन में कितना खर्च आएगा और बिल की क्या स्थिति रहेगी इस संबंध में विस्तृत रूपरेखा बनाई गई है। केंद्रों में सभी इंतजाम होंगे तो बच्चों का मन लगेगा।
नयन सिंह, जिला परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग।

Updated on:
10 Jun 2019, 11:46 AM IST
Published on: