कटनी

पारधियों के डेरों में दी दबिश तो सामने आया ये…

बिरुहली में पारधियों के डेरों के पास आबकारी की दबिश, कच्ची शराब, महुआ लाहन किया जब्त, भट्टी की नष्ट
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 May 2020, 9:47 PM IST
Excise department caught liquor
कच्ची शराब

कटनी. लॉक डाउन में बंद हुई शराब दुकानों के चलते गांव-गांव कच्ची शराब बनाने वाले सक्रिय हो गए हैं। आबकारी की कार्रवाई के बाद भी कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। आबकारी की टीम ने रीठी तहसील के बिरुहली गांव में मुखबिर की सूचना पर दबिश तो पारधियों के डेरों के पास भट्टी सुलगती मिली और उनमें शराब बन रही थी। आबकारी विभाग ने मौके से 300 किलो महुआ लाहन व छह लीटर के लगभग कच्ची शराब जब्त की। अमले के आने से पहले बनाने वाले मौके से भाग गए। अधिकारियों ने महुआ लाहन नष्ट किया और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वहीं कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पारधी समुदाय की महिलाएं एकत्र हो गईं और विवाद भी करने लगी। टीम ने लोगों को चेतावनी भी दी कि दोबारा कच्ची शराब मिलती है तो बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक शिवदत्त सिंह, अभिषेक सिंह, सतीश बोहरा, रामचरण पटेल, राजेश गोटिया, रघुराज सिंह, दशरथ कोल सहित अन्य जन मौजूद थे।

Updated on:
7 May 2020, 9:47 PM IST
Published on: