ढीमरखेड़ा पुलिस ने सेमरिया पुल के पास की कार्रवाई
कटनी. ढीमरखेड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी मात्रा में गांजा जप्त किया है। आरोपियों करते हुए गिरफ्तार करते ट्रक को जप्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि ढीमरखेड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी ट्रक क्रमांक एमएच 40 बीजी 9619 ढीमरखेड़ा की ओर जा रहा है, उससे गांजा की तस्करी हो रही है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने टीम गठित की। इसमें उपनिरीक्षक विष्णु शंकर जयसवाल, राजकुमार अहिरवार, आरक्षक पंकज सिंह, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज दुबे, आरक्षक प्रशांत एवं सत्येंद्र को मौके के लिए रवाना किया गया। ग्राम पौड़ी रोड पर पहुंचकर नाकाबंदी की गई। जांच के दौरान उक्त ट्रक की घेराबंदी करते हुए सिमरिया ठिर्री पुल के पास तलाशी के दौरान संतोष यादव (50) निवासी सिंधी कैंप झिन्ना मोहल्ला हनुमानताल जबलपुर एवं रवि पटेल (38) निवासी उर्दूआ बघेली थाना पनागर के कब्जे से 45 किलो गांजा एवं 3000 रुपये नगद जब्त किए गए। आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ मिलने पर उनके विरुद्ध धारा एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजे गए । आरोपियों ने पूछताछ में गांजा उड़ीसा से खरीदकर विलायतकला बड़वारा क्षेत्र में बेचने की जानकारी दी।