कटनी

जापान की इस बड़ी टैक्नीक से तैयार होंगे होंगे लाखों पौधे, यहां दी गई खास ट्रेनिंग

अनुसंधान विस्तार और समान्य वन मंडल के कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण  
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 May 2019, 11:45 AM IST
Japan's seed balls will be planted with plantation
Japan's seed balls will be planted with plantation

कटनी. जिले के जंगलों को प्राकृतिक तरीके से पौधों को तैयार कर एक खास पद्धति अपनाई जा रही है। जिले में जापान की सीड बॉल्स पद्धति से पौधों को तैयार किया जाएगा। जिले के सभी ६ रेंजों में लगभग दो लाख पौधों को तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए सोमवार को वन विभाग कार्यालय में विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें अनुसंधान विस्तार और समान्य वन मंडल के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान विस्तार जबलपुर आरएस कोरी, डीएफओ आरके राय, जैविक कृषि एक्सपर्ट आरएस दुबे सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। जिन्हें जापान की इस खास पद्धति के बारे में बताया गया।

इन बातों पर होगा फोकस
डीएफओ आरके राय ने बताया कि इस खास प्रजाति को अपनाया जा रहा है जो बगैर जंगल में रोपे ही बारिश काल में पौधे प्राकृतिक तरीके से तैयार होंगे। इसमें कई प्रजातियों पौधे लगाए जाने हैं। सीड बॉल्स विधि में मिट्टी में खाद और वर्मी कम्पोस्ट मिलाकर उसमें दवा आदि डालकर उसका ट्रीटमेंट कर मिट्टी में मिक्स करके दो-दो बीज मिलाकर बॉल बना लेना है। जो क्षेत्र में पौधे पाए जाते हैं तो उन प्रजातियों के पौधों को डालकर उसे बॉल की तरह बनाकर छाया में सुखा कर बारिश के कुछ दिन पहले पहले अलग-अलग एरिया में डाला जाएगा।

जुलाई में होगा काम
जुलाई में जो पौधरोपण होना है उसकी जानकारी दी गई। नर्सरी से पौधों की पहचान, कहां पर किस पौधों की जरुरत है, कैसे पौधों को कीट-पतंगों से बचाना है उपाय आदि के बारे में बताया गया। रोपण के समय किन बातों का ध्यान रखना है आदि की जानकारी दी गई। इस दौरान आरएस दुबे ने वानिकी में जैविक खाद एवं कीटनाशक दवाइयों का उपयोग तथा सीड बॉल्स विधि से पौधों का उत्पादन का प्रशिक्षण दिया।

Published on: