कटनी

सावधान! इन लोगों से जेवर कतई न कराएं साफ, हो सकते हैं ठगी का शिकार

शहर में घूम रही लुटेरों की गैंग
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Mar 2020, 7:08 PM IST
सीसीटीवी फुटेज
सीसीटीवी फुटेज

कटनी। सोने-चांदी के जेवरों को साफ व पालिश करने के बहाने ठगी करने वाला गिरोह शहर में सक्रिय है। माधवनगर क्षेत्र मेंं गैंग को देखे जाने व एक घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना पर पुलिस सतर्क हो गई है और सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरोपियों को तलाशने में जुट गई है।

माधवनगर के घरों में अकेली महिलाओं को बना रही निशाना

जानकारी के अनुसार तीन से चार की संख्या में घूम रही गैंग के सदस्य घरों में अकेली महिलाओं को देखकर उन्हें सोने-चांदी के गहनों को चमकाने व पालिश करने का झांसा देती है और उसी दौरान धोखे से गहने जेवर ले उड़ते हैं। माधवनगर थाना क्षेत्र में एक महिला को गैंग ने शिकार बनाया।

सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए आरोपी

इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसमें गैंग के सदस्य घूमते नजर आए। थाना प्रभारी संजय दुबे ने गैंग के सक्रिय होने व लोगों को उनके झांसे में न आने को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी भी दी। पीडि़त महिला से मामले की जानकारी ली जा रही है और गैंग के सदस्यों को तलाशा जा रहा है।

Published on: