कटनी

गांव में चहल-कदमी करता दिखा तेंदुआ, वन विभाग को मिले केवल पगमार्क

दहशत में आए ग्रामीण, सतर्क रहने की दी सलाह

less than 1 minute read
Mar 06, 2020
Leopard

कटनी.उमरियापान। वन परिक्षेत्र ढीमरखेड़ा के भटगवां बीट में तेंदुए का मूवमेंट बना हुआ है। पिछले कई दिन से घूम रहा तेंदुआ गुरुवार को भनपुरा इलाके में दिखाई दिया है। जिसके बाद क्षेत्र के लोगोंं में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक भटगवां.करौंदी बीट सर्किल के भनपुरा.गढ़मास क्षेत्र में गुरुवार को दिन के समय एक तेंदुआ घूमते हुए नजर आया। तेंदुआ को देखते ही लोंग दहशत में आ गए। उमरियापान वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। जानकारी लगते ही उडऩदस्ता सहित वन विभाग अमला मौके पर पहुंच। क्षेत्र में तेंदुए की सर्चिंग की लेकिन वन अमले को तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। सर्चिंग के दौरान वन अमले को भनपुरा के भुतहा हार में पैरों के निशान जरूर मिले हैं। जिसके बाद वन अमले ने पंचनामा कार्रवाई की।

वन विभाग ने लोगों को किया सतर्क

तेंदुए के पैरों के निशान मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र में अलग अलग वन कर्मियों को तैनात किया है। साथ ही क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की समझाइश दी है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक तेंदुआ शिकार के लिए किसी को निशाना बना सकता है। इसलिए लोग जंगल की तरफ अकेले न जाए। शोर मचाते हुए टोली बनाकर ही निकले।

इनका कहना है -क्षेत्र में तेंदुए होने की सूचना ग्रामीणों से मिली थी। सूचना पर वन अमला मौके पर जाकर सर्चिग किया है। तेंदुआ दिखाई तो नही दिया लेकिन उसके पैरों के निशान मिले हैं। लोंगो को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वन कर्मियों की टीम भी निगरानी बनाएं हुए हैं। -डॉ. गौरव सक्सेना रेंजर ढीमरखेड़ा।

Published on:
06 Mar 2020 12:47 am
Also Read
View All