कटनी

VIDEO : शहर के बीचो-बीच चल रहा शराब का मनमाना व्यापार, कैमरे में रिकॉर्ड अवैध बिक्री की तस्वीरें

-शराब दुकान बंद फिर भी चल रहा मनमाना व्यापार-तस्वीरें कटनी बस स्टैंड स्थित शराब दुकान की हैं-बंद शटर में पैसे देने पर भी अंदर से मिल जाती है शराब-आबकारी अधिकारी ने कहा- 17 जून के बाद होगी कार्रवाई
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jun 2020, 4:56 PM IST
VIDEO NEWS
VIDEO : शहर के बीचो-बीच चल रहा शराब का मनमाना व्यापार, कैमरे में रिकॉर्ड अवैध बिक्री की तस्वीरें

कटनी/ शराब दुकान बंद होने के बाद भी शहर के बीचो-बीच मनमाना व्यापार चल रहा है। खबर के साथ दिखाई जा रही तस्वीरें बस स्टैंड स्थित शराब दुकान की है। जब दुकान बंद हो जाती है। जब भी यहां ग्राहक शटर के नीचे से पैसे डालकर दुकान के अंदर से शराब की बोतलें हासिल कर लेते हैं। शराब दुकान में मौजूद कर्मचारी बोतल के दाम से कुछ पैसे अधिक लेकर समय खत्म होने के बाद भी शराब की बोतल दे देता है।

विभाग को पहले से सब पता है

खासबात यह है कि इस बात की जानकारी आबकारी विभाग को होने के बाद भी अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है। आबकारी अधिकारी दीपक अवस्थी का कहना है कि, ऐसे मामलों को लेकर 3 शराब दुकानों पर प्रकरण दर्ज किया जा चुका है, लेकिन कार्रवाई 17 जून के बाद की जाएगी। उन्होंने बताया कि, शराब दुकान संचालन को लेकर मामला न्यायालय में लंबित है। इस कारण फिलहाल, प्रकरण दर्ज कर 17 जून का इंतजार किया जा रहा है। खबर के साथ लगे वीडियो में देखें किस तरह दुकान बंद होने के बाद ग्राहक आसानी से खरीद लेता है शराब...।

Published on: