कटनी

सब अनलॉक और आधी आबादी के पास नहीं दोनों डोज की सुरक्षा

कोविड-19 संक्रमण में दूसरे लहर के आठ माह बाद बुधवार रात से प्रदेश सरकार ने बंदिशें खत्म कर दी, अब संक्रमण से सुरक्षा के लिए टीका के साथ मास्क, दूरी और सैनिटाइजेशन महत्वपूर्ण.

2 min read
Nov 20, 2021
covid_vaccination.jpg
रायपुर में 1.72 लाख किशोर-किशोरियों को लगेगा टीका, टीकाकरण केंद्रों पर अलग से बनेगा काउंटर

कटनी. प्रदेश सरकार द्वारा नाइट कफ्र्यू और संख्या सहित दूसरी बंदिशें आठ माह बाद बुधवार रात से समाप्त कर दी गई। इसके साथ ही कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के लिए जरुरी टीकाकरण और विशेष रुप से दूसरे डोज की सुरक्षा महत्वपूर्ण हो गई है। इस बीच कटनी जिले में स्थिति यह है आधे से ज्यादा लोगों को अब भी टीके के दूसरे डोज की सुरक्षा का इंतजार है।

कोविड-19 टीकाकरण अभियान में जिम्मेदारों का उदासीन रवैया भी आमजनों की परेशानी बढ़ा रही है। जिले में एक जनवरी 2021 की स्थिति में जारी मतदाता सूची के अनुसार 18 वर्ष से अधिक आबादी 9 लाख 52 हजार 095 है। इसकी तुलना में गुरुवार तक 8 लाख 72 हजार 990 लोगों को ही प्रथम डोज टीका लग सका। जनवरी माह से प्रारंभ हुए अभियान के दस माह बाद भी जिलेभर में 79 हजार से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जिन्हे टीके का पहला डोज ही नहीं लग सका है।

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा बताते हैं कि जिले में प्रथम डोज लगवाने वालों की संख्या 90 प्रतिशत से अधिक है। कोशिश है कि ड्यू डेट में दूसरे डोज लगवाने वाले सभी व्यक्तियों को समय पर टीकाकरण हो जाए। दिसंबर तक सपूर्ण टीकाकरण लक्ष्य पूरा कर लेंगे।

ये भी जानिए
- 9 लाख 68 हजार है जिले में टीकाकरण का लक्ष्य।
- 4 लाख 19 हजार 872 को ही अब तक टीके के दोनों डोज लगे।
- 5 लाख 48 हजार से ज्यादा के पास टीके के दोनों डोज की सुरक्षा नहीं।
- 6 से 12 नवंबर के बीच 57 हजार 425 कुल टीकाकरण में 53 हजार 737 लोगों को टीके का दूसरा डोज लगा इसमें पहले डोज वालों की संख्या 3 हजार 688 रही।
- 13 से 18 नवंबर के बीच 48 हजार 939 लोगों को टीके का दूसरा डोज लगा। इसमें पहला डोज 3 हजार 415 और दूसरा डोज 52 हजार 354 लोगों को लगा।
- 872990 प्रथम डोज
- 419872 दूसरा डोज
- 673248 पुरुष
- 619357 महिला
- 786557 लाभार्थी 18 से 44 उम्र के
- 328867 लाभार्थी 45 से 60 के
- 177438 लाभार्थी 60 वर्ष से अधिक उम्र के

Published on:
20 Nov 2021 01:41 pm