कटनी

कच्ची शराब बनाने वालों को एसपी ने दी नसीहत, इज्जत की रोटी कमाइए

नहीं मानने पर सख्त कार्रवाई करने की दी चेतावनी
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2020, 1:02 AM IST
sp katni
sp katni

कटनी। पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार और कुठला थाना प्रभारी विपिन ङ्क्षसह गुरुवार को कच्ची शराब बनाने के लिए बदनाम ग्राम करहियाकला और ढुढरी पहुंचे। यहां कच्ची शराब बनाने के कारोबार में लिप्त नरगडिय़ा समाज के लोगों को बुलाकर समझाइश दी और अवैध कारोबार को बंद कर मेहनत, मजदूरी कर इज्जत की रोटी कमाने और खाने को कहा। उन्होंने कहा कि ग्राम करहिया कच्ची शराब बनाने के लिए बदनाम हो चुका है। इसकी शक्ल बदलिए और बच्चों को अच्छी शिक्षा दीजिए।
समझाइश के साथ ही उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यदि इस काम को बंद नहीं किया और दोबारा सूचना मिली तो पुलिस अपना काम करेगी इसलिए सुधरने का एक मौका देने आया हूं। उल्लेखनीय है कि शासकीय प्राथमिक-माध्यमिक शाला पडुआ में कक्षा 5वीं और 6वीं के कुछ विद्यार्थी शराब पीकर स्कूल पहुंचे थे। दो छात्रों के बेहोश होने का मामला सामने आया था।

पत्रिका टीम ने गांव पहुंच जानी थी जमीनी हकीकत

इसके बाद पत्रिका टीम पडुआ गांव पहुंची थी। ग्रामीणों से चर्चा की तो गांव वालों ने बताया कि पडुआ गांव से लगा हुआ करहियाकला गांव है जो कच्ची शराब बनाने के लिए बदनाम है। वहीं से शराब गांव में बिकने आती है, जिसके चलते गांव के लोग नशे की लत में आ रहे। इसके बाद पत्रिका ने अवैध शराब का गढ़ बना करहिया, 150 घरों की बस्ती में हर दिन सुलगती हैं भ_ियां शीर्षक से खबर प्रकाशित की। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी गांव पहुंचे और नरगडिय़ा समाज के लोगों को शराब का कारोबार छोडकऱ अच्छे रोजगार से जुडऩे की समझाइश दी। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच शंकर नरगडिय़ा और सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

इनका कहना है -करहियाकला और ढुढरी गांव गया था। वहां पर जो समाज कच्ची शराब बना रहा है, उनको यह काम बंद करने और बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए समझाइश दी गई है। नहीं मानने पर सख्त कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गई है। -ललित शाक्यवार, एसपी

Published on: