
MLA Sanjay Pathak- Patrika.com
MLA Sanjay Pathak- कटनी में खनन कारोबार से जुड़े विजयराघवगढ़ के भाजपा विधायक संजय पाठक का परिवार अब राजस्व चोरी में फंस गया है। उनकी पत्नी जमीन की रजिस्ट्री में फर्जीवाड़ा में घिर गई हैं। विधायक पाठक की पत्नी निधि पाठक ने करोड़ों की व्यावसायिक जमीन खरीदी, लेकिन कथित रूप से स्टांप और पंजीयन शुल्क बचाने के लिए दो हिस्सों में रजिस्ट्री करा ली। इस आरोप को कलेक्टर ऑफ स्टांप ने जांच में सही पाया है। कोर्ट ने वसूली के लिए बाकी रुपए जमा करने का आदेश दिया है। आदेश में 27.43 लाख रुपए की स्टांप शुल्क चोरी और 2.90 लाख की पंजीयन शुल्क चोरी दर्ज की है। इस तरह 28.53 लाख राजस्व हानि प्रमाणित हो गई। विशेषज्ञों के अनुसार, ब्याज और दंड जोडऩे के बाद विधायक की पत्नी को 59 लाख रुपए देने होंगे।
महंगा-व्यावसायिक इलाकों में शामिल
मामला शहर के सबसे महंगे और व्यावसायिक क्षेत्रों में शामिल महाराणा प्रताप वार्ड की जमीन से जुड़ा है। खसरा नं. 289/8, 289/9, 289/23 की 10,400 वर्गफीट भूमि का सौदा किया गया। करोड़ों की एकमुश्त व्यावसायिक जमीन को चार दिन में ही दो हिस्सों में बांटकर अलग- अलग रजिस्ट्री कराई गई।
पंजीयन विभाग की जांच में पता चला कि जमीन का वास्तविक गाइडलाइन मूल्य 3.86 करोड़ था, पर दस्तावेजों में कीमत 96.38 लाख दिखाई गई। यह वास्तविक कीमत से चार गुना कम थी।
जांच में पता चला, 20 दिसंबर 2021 को जमीन के पीछे का 9350 वर्गफीट हिस्सा खरीदा। इसका मूल्यांकन 6600 रुपए प्रति वर्गमीटर की दर से कराया। बैनामा 57 लाख रुपए में निष्पादित हुआ। 4 दिन बाद 24 दिसंबर को आगे का 1050 वर्ग फीट हिस्सा खरीदा। यहां कलेक्टर गाइडलाइन 40 हजार रुपए प्रति वर्गमीटर थी, पर दस्तावेज 39 लाख रुपए में लिखा। यानी जिस जमीन का बड़ा हिस्सा मुख्य सड़क से जुड़ी श्रेणी में था, उसे पीछे की कम कीमत वाली जमीन की तरह पेश किया।
हद यह कि सुनवाई में 16 व 28 जनवरी, 10 और 25 फरवरी 2026 को मौका दिया। लेकिन निधि पाठक न न तो यह डाक ली और न सुनवाई में आईं।
बीजेपी विधायक संजय पाठक MLA Sanjay Pathak की पत्नी हैं निधि पाठक
3.86 करोड़ की जमीन 96 लाख में खरीदी
अब 59 लाख का देना होगा जुर्माना
Updated on:
31 May 2026 06:21 am
Published on:
31 May 2026 06:21 am
