कटनी

पुलिसकर्मियों का तनाव दूर करने थाना प्रभारी ने किया ऐसा काम कि सभी ने की सराहना…

देशभक्ति गीतों में थिरके पुलिसकर्मी, रंगनाथ नगर थाना में नई ऊर्जा का संचार करने अनोखा आयोजन, थाना प्रभारी ने बढ़ाया जवानों का हौंसला
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Apr 2020, 11:31 PM IST
Policemen danced to relieve tension
डांस करते पुलिसकर्मी।

कटनी. होली पर्व के बाद लॉक डाउन में अपने परिवार से दूर रहकर लगातार काम कर रहे पुलिसकर्मियों का तनाव दूर करने शहर के रंगनाथ नगर थाना में अनोखा तरीका अपनाया गया। थाना परिसर में देश भक्ति गीतों में पुलिसकर्मियों ने जमकर ठुमके लगाए। थाना प्रभारी भी अपने जवानों को हौंसला बढ़ाने के साथ खुद को रोक नहीं पाए और ठुमके लगाते रहे। पुलिस जवानों ने देशभक्ति से ओतप्रोत मेरा रंग दे बसंती चोला.., ये देश है वीर जवानों का..., संदेशे आते हैं और सरफरोशी की शमां दिल में जला लो यारों जैसे गीतों में जमकर डांस किया।

मजदूर दिवस-सालभर का हो जाता था जुगाड़, लॉक डाउन में फंसे तो रास्ते में ही खत्म हो गया अनाज, पैसा...

रंगनाथ नगर थाना प्रभारी सेल्वाराज पिल्लई ने बताया कि होली पर्व में शांति व्यवस्था बनाने से लेकर डेढ़ माह के लॉक डाउन में पुलिसकर्मी लगातार काम कर रहे हैं और अपने परिवारों से भी दूर हैं। ऐसे में वे तनाव का शिकार न हों, इसको लेकर आयोजन किया गया ताकि वे नई ऊर्जा के साथ लॉक डाउन में सेवाएं दे सकेंं।

Published on: