कटनी

नवरात्र में रहेगी गरबा की धूूम, गर्ल्स ने शुरू की तैयारी…

गुजरात का कच्छी पेटर्न, हरियाणा के घेरदार घांघरे की डिमांड, नवरात्र को लेकर गरबा प्रशिक्षण शुरू, एडवांस बुकिंग हुई शुरू
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2019, 11:52 AM IST
Preparations started on Garba
शॉप में खरीदी करती युवतियां ,शॉप में खरीदी करती युवतियां

कटनी. गरबा क्रेजी गर्ल्स इस बार नवरात्र में कुछ अलग अंदाज में नजर आएंगी। रास गरबा के शहर में प्रशिक्षण शुुरू हो गए हैं और उसके साथ ही गल्र्स, वीमंस ने तैयारी भी शुरू कर दी है। गरबा में गर्ल्स के बीच गुजरात के कच्छी पेटर्न ड्रेस और हरियाणा के घेरदार घांघरे की डिमांड है और इस बार फेेस्टिवल में दोनों ही पेटर्न का जोर होने से मार्केट में उनकी उपलब्धता अभी से हो गई है।
फैशन के क्षेत्र से जुड़े लोगों की माने तो गरबा ड्रेस में इस बार गुजरात के कच्छी पैटर्न के साथ शीशे का काम और रेशमी कढ़ाई ज्यादा प्रचलन में है और उसकी डिमांड भी अधिक है। हल्के घांघरे के स्थान पर हरियाणा का घेरदार घांघरा भी गर्ल्स सिटी में पसंद कर रही हैं और उनकी खरीदी व एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। इसके साथ माथे पर बोरले का इस्तेमाल और कमर पर एक पारंपरिक तगड़ी लगाने का क्रेज है। बुटिक संचालक वंदना सचदेवा का कहना है कि इस बार सॉफ्ट मलमल का घाघरा चोली भी पसंद आ रहा है। खास तौर से टीनएजर्स और कॉलेज गोइंग गर्ल्स गरबा को लेकर इनकी डिमांड कर रही हैं। मार्केट में क्रस लहंगा भी आया है। इस बार सभी ड्रेसेज नियॉन कलर्स में आए है, जिसमें रॉयल ब्लू, ऑरेंज, रेड, यलो, पैरेट ग्रीन कलर पसंद किए जा रहे हैं।

खास मेकअप के लिए भी बुकिंग
फेस्टिवल को लेकर शहर में आधा दर्जन से अधिक संस्थाओं द्वारा गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग नौ दिन मातारानी की आराधना करते हैं। खास मौके पर खास दिखने के लिए डे्रसेस के साथ ही मेकअप भी खास होता है। ऐसे में नवरात्र में पार्लरों में बढऩे वाली भीड़ को देखते हुए उसके लिए भी महिलाओं, गर्ल्स ने पहले से ही एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है।
पगड़ी, छातों की भी डिमांड
गरबा के दौरान अलग दिखने का क्रेज भी युवाओं के बीच है। उनकी इस डिमांड को पूरा करने के लिए राजस्थानी पेटर्न की पगड़ी भी मार्केट में खरीदी व किराए पर उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा राजस्थानी पेटर्न की ही रंग बिरंगी छतरी भी शॉपस में आई हैं। उनकी भी बुकिंग शुरू हो गई है।

Published on: