चारों विधानभा में 3377 मतदाताओं के नाम कटे, नाम कटने वालों की संख्या मुड़वारा विधानसभा में 1705 सर्वाधिक
कटनी. भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद शनिवार को जिले की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। अंतिम सूची के अनुसार कटनी जिले में अब कुल 9 लाख 56 हजार 238 मतदाता सामने आए हैं। जबकि एसआइआर के पहले जिले में 9 लाख 33 हजार 410 मतदाता थे। इस दौरान 22 हजार 828 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, जबकि 3,377 मतदाताओं के नाम विभिन्न कारणों से विलोपित किए गए हैं।
जिले की अंतिम मतदाता सूची में 4 लाख 94 हजार 228 पुरुष, 4 लाख 61 हजार 994 महिलाएं और 16 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्रवार देखें तो बड़वारा में 2 लाख 49 हजार 597, विजयराघवगढ़ में 2 लाख 33 हजार 184, मुडवारा में 2 लाख 32 हजार 408 व बहोरीबंद में 2 लाख 41 हजार 49 मतदाता दर्ज हैं।
एसआईआर अवधि 23 दिसंबर 2025 से 21 फरवरी 2026 में चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 26,205 नाम जोड़े गए, जबकि मृत, स्थानांतरित या अपात्र पाए गए मतदाताओं के 3,377 नाम हटाए गए। निर्वाचन प्रशासन ने मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बताते हुए सभी पात्र नागरिकों से आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी का आवाहन किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आशीष तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की स्टैंडिंग कमेटी बैठक में अंतिम मतदाता सूची की प्रतियां सौंपते हुए यह जानकारी दी गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्रा सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विधानभा पुरुष महिला थर्ड जेंटर कुल
बड़वारा 129162 120434 01 249597
विगढ़ 121693 111489 02 233184
मुड़वारा 118865 113536 07 232408
बहोरीबंद 124508 116535 06 241049
------------------------------------------------
योग 494228 461994 16 956238
------------------------------------------------
- 483126 पुरुष मतदाता थे एसआइआर के पहले।
- 450267 महिला मतदाता थीं एसआइआर के पहले।
- 933410 थी कुल मतदाताओं की संख्या।
- 1705 नाम मुड़वारा विधानसभा में कटे।
- 670 नाम बड़वारा विभानसभा में कटे।
- 498 नाम विजयराघवगढ़ विधानसभा में कटे।
- 504 नाम बहोरीबंद विधानसभा में कटे।
- 1348 पुरुष मतदाताओं के नाम काटे।
- 2029 महिला मतदाताओं के नाम हटाए।
- 10 इंडिया के बाहर के हैं मतदाता।
- 282 लोगों की हो चुकी है मौत।
- 162 लोगों ने नहीं भरा फॉर्म।
- 108 लोगों के पहले से दर्ज हैं नाम।
बता दें कि एसआइआर के दौरान यह बात सामने आई कि 1839 मतदाता अन्यत्र शिफ्ट हो गए हैं, जिसमें 740 पुरुष व 1099 महिला शामिल हैं। इस सूची में 2 पुरुष व 8 महिलाएं ऐसी मतदाता हैं जिनके पास भारत की नागरिकता नहीं है।
जानकारी के अनुसार 23 दिसंबर 2025 से 21 फरवरी 26 तक चली प्रक्रिया के अनुसार बड़वारा में फॉर्म 6 के 2400 पुरुष व 2619 महिलाओं के फॉर्म आए। 88 पुरुष व 257 महिलाओं को शिफ्ट किया गया है। इसी प्रकार विजयराघवगढ़ विधानसभा में 2604 पुरुष व 2685 महिलाओं के फॉर्म नंबर 6 व फॉर्म नंबर 8 में 88 पुरुष व 210 महिलाओं को शिफ्ट किया गया। इसी प्रकार मुड़वारा विधानसभा में 3334 पुरुष व 3671 महिलाओं के नाम जोड़े गए व 424 पुरुष व 526महिलाओं को शिफ्ट किया गया। इसी प्रकार बहोरीबंद विधानसभा में 3392 पुरुष 3564 महिला जोड़े गए व 128 पुरुष व 215 महिलाओं को शिफ्ट किया गया।
23 दिसंबर प्रारूप प्रकाशन के बाद 21 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कराया गया है। अब जिले में 9 लाख 56 हजार 238 मतदाता हैं। 22 हजार 828 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, जबकि 3377 नाम विलोपित किए गए हैं। दावे-आपत्तियों के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाश हो चुका है।