कटनी

समग्र आईडी ने बिगाड़ी किस्मत, कुंवारों को नहीं मिल पा रहा रिश्ता, चौंका देगा ये मामला

Samagra ID: मध्य प्रदेश के कटनी जिले का मामला, प्रदेशभर में करीब 50, हजार मामले, सरकारी रिकॉर्ड में अजीबबोगरीब गलती का खामियाजा भुगत रहे युवक-युवतियां और उनके परिवार...
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jul 2025, 8:53 AM IST
Samagra ID MP News
Samagra ID MP News

Samagra ID: समग्र आइडी योजना हजारों लोगों के लिए सिरदर्द बन गई है। एक गलती ने कई कुवारों को सरकारी रिकॉर्ड में शादीशुदा बता दिया है। अब उन्हें रिश्ता तलाशने में अड़चन आ रही है। प्रदेशभर में करीब 50,000 मामले अधर में हैं। कटनी जिले में ही 900 से ज्यादा लोग अजीबोगरीब गलती का खामियाजा भुगत रहे हैं। उधर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने कहा कि समग्र आइडी में अविवाहित के स्थान पर विवाहित दर्ज होने के कारण कई आवेदन सुधार के लिए पेंडिंग हैं।

युवा परेशान, परिवार बेहाल

समग्र आइडी में गलतियों के कारण कई युवाओं के विवाह के प्रस्ताव मुश्किल में पड़ गए हैं। कटनी के बरही गांव की 23 वर्षीय एक युवती की कहानी इसका उदाहरण है। समग्र में विवाहित दर्ज होने के कारण उसका रिश्ता तय नहीं हो पा रहा। उसने सरपंच, सचिव, जनपद और कलेक्ट्रेट तक गुहार लगाई, लेकिन हर जगह से निराशा ही मिली। अधिकारी भी हाथ खड़े कर रहे हैं, क्योंकि इस तरह के सुधार काकोई प्रावधान ही नहीं है।

जब भाई-बहन बन गए पति-पत्नी और!

रोशननगर की 21 वर्षीय युवती को तब सदमा लगा जब समग्र में सुधार करवाने नगर निगम पहुंची तो पता चला कि उनकी शादी हो चुकी है। पति उनके भाई हैं। बरही रोड निवासी युवक पत्नी का नाम समग्र में जुड़वाने निगम पहुंचा तो पता चला कि पत्नी आइडी में पहले से विवाहित हैं।

सुधार का प्रावधान


-विवाहित से विधवा
-विवाहित से परित्यक्ता
-विवाहित से तलाकशुदा
-परित्यक्ता से विधवा

विभाग भी लाचार, सुधार का नहीं प्रावधान

योजना 2013 में शुरू हुई थी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भी अविवाहितों को विवाहित से अविवाहित करने का प्रावधान नहीं दे पाया है।

Updated on:
19 Jul 2025, 8:53 AM IST
Published on: