कटनी

#Coronakarmveer: पड़ोसियों के सहारे चार वर्ष का मासूम, पूरा परिवार सेवा में जुटा…

कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे सास, बहू व बेटा
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Apr 2020, 10:08 PM IST
Services provided except four year old son
अस्पताल में सेवा में लगा परिवार।

कटनी. कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच स्वास्थ्य अमला दिनरात काम में लगा है। ऐसे ही स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ एक परिवार की सास, बहू व बेटा तीनों चार साल के बेटे को पड़ोसियों के संरक्षण में छोड़कर सेवाएं दे रहे हैं। जिला अस्पताल में नर्सिंग सिस्टर व ओपीडी इंचार्ज के रूप में पदस्थ रेचल सिंह के साथ उनका बेटा अभिषेक सिंह जिला अस्पताल में ही रेडियोग्राफर के पद पर पदस्थ है। वहीं बहू पोलिना सिंह शहर की ही लखेरा यूपीएससी में इंचार्ज नर्स हैं। पूरा परिवार सुबह 8 बजे घर से मरीजों की सेवा करने निकलता है। इस बीच अभिषेक व पोलिना का चार वर्ष का बेटा यशे सिंह की देखरेख उनके पड़ोसी करते हैं। शाम को 5 बजे सभी घर पहुंचते हैं। इसके अलावा जरूरत पडऩे पर विभाग के कॉल पर भी अस्पताल पहुंचते हैं।

आपदा सेवा नहीं की तो पूरा सेवाकाल किस काम का
आर. सिंह का कहना है कि जिला अस्पताल में वे 40 साल से अधिक समय की हो गई हैं। अब रिटायरमेंट करीब है। ऐसी आपदा में देश की सेवा नहीं की तो पूरे सेवाकाल में की उनकी सेवा किस काम की। वे अपना फर्ज निभाने के साथ ही अपनी बहू व बेटे को भी इसके लिए पे्ररित करते हैं।

Updated on:
30 Apr 2020, 10:08 PM IST
Published on: