कटनी

शहर सरकार आपके द्वार: उसी दिन बैंक में जमा होगी राशि, प्रतिदिन होगी टैक्स की समीक्षा, आयुक्त ने जारी किए निर्देश

शहर सरकार आपके द्वार अभियान के लिए नगर के समस्त वार्डो में शिविरों का आयोजन किया जाना है। ई-नगरपालिका प्रणाली एवं ऑनलाईन कर जमा करने की कार्यवाही की जाना है। अभियान में नगरवासियों को नगर निगम से संबंधित अधिक से अधिक सुविधाएं प्राप्त हो सके इसके लिए निगमायुक्त आरपी सिंह निर्देश जारी किए गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 27 Sep 2019, 12:28 PM IST
shahar sarkar aapke dwar in katni
shahar sarkar aapke dwar in katni

कटनी. शहर सरकार आपके द्वार अभियान के लिए नगर के समस्त वार्डो में शिविरों का आयोजन किया जाना है। (e-municipal system) ई-नगरपालिका प्रणाली एवं ऑनलाईन कर जमा करने की कार्यवाही की जाना है। (Nagar Nigam Katni) अभियान में नगरवासियों को नगर निगम से संबंधित अधिक से अधिक सुविधाएं प्राप्त हो सके इसके लिए निगमायुक्त आरपी सिंह निर्देश जारी किए गए हैं। राजस्व विभाग, जलकर विभाग, बाजार शाखा, स्वास्थ्य विभाग एंव अन्य विभाग के कर्मचारियों को कैश डेशबोर्ड अनुसार ऑनलाईन कर जमा करने कहा है। अभियान के नोडल अधिकारी उपायुक्त अशफाक परवेज कुरैशी ने बताया कि ई-नगरपालिका प्रणाली में नियुक्त कर्मचारी आइडी के माध्यम से कर, शुल्क निगम कोष में जमा कराया जाकर प्रतिदिन जारी की गई रसीद एंव किए गए कार्य की समीक्षा की जाएगी। नगद काउन्टर, शिविर में ई-नगरपालिका पोर्टल पर शुल्क, कर का भुगतान किए जाने के अलावा पीओएस मशीन में कर, शुल्क जमा कराने की व्यवस्था की गई है। पीओएस मशीन में चैक अथवा नगद के रूप जमा कराए जाने वाली राशि का उसी कार्यदिवस में ही बैंक में जमा कराने की कार्यवाही, नगद काउन्टर में नियुक्त कर्मचारी द्वारा की जाएगी।

सत्यापन के भी जारी हुए निर्देश
ई-नगरपालिका एप, निगम की सेवाओं आदि की जानकारी से नागरिकों को अवगत कराने के लिए भी निर्देश जारी हुए हैं। इसके लिए लवकुश तिवारी सहायक राजस्व निरीक्षक को हेल्प डेस्क प्रभारी बनाया गया है। निगमायुक्त ने निगम के सभी राजस्व उप निरीक्षकों एंव सहायक राजस्व निरीक्षकों को शहर सरकार आपके द्वार अभियान के लिए आयोजित होने वाले शिविरों के पूर्व वार्डो में चस्पा की जाने वाली सम्पत्तियों में अधिरोपित किए गए करों का अनिवार्य रूप से वास्तविक रूप से सत्यापन कर लेने कहा है। प्रतिदिन की कर वसूली उसी दिन अनिवार्य रूप से जमा कराने कहा है। कोई भी कठिनाई पर नोडल अधिकारी सहित जागेश्वर पाठक, अनिल त्रिपाठी, संदीप पाठक, मनीष जैन समस्या का निराकरण कराएंगे।

रामलीला में व्यवस्थाओं के लिए सौंपी जिम्मेदारी
बाबा नारायण शाह वार्ड स्थित रामलीला मैदान में रामलीला का आयोजन किया जाना है। महापौर शशांक श्रीवास्तव ने मैदान में नगर पालिक निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक व्यवस्था कराने निर्देश दिए हैं। निगमायुक्त आरपी सिंह ने कहा कि अलग-अलग विभागीय अधिकारियों को बिजली, सफाई, पेयजल, मार्ग आदि की व्यवस्था कराने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

Updated on:
27 Sep 2019, 12:28 PM IST
Published on: