कटनी

आस्ट्रेलिया की तर्ज पर दमोह में बनेगा स्मार्ट यार्ड, कटनी में गुड्स ट्रेनों का होगा मेंटेनेंस

मेम्बर ऑफर रोलिंग स्टॉक ने किया आरओएच डिपो का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश, सीएनडब्यलू कैरिज एंड बैगन में गुड्स ट्रेनों को देखा

2 min read
Oct 15, 2017
Railways

कटनी. मेम्बर ऑफ रोलिंग स्टॉक रेल रवींद्र गुप्ता शनिवार को कटनी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एनकेजे में आरओएच डिपो का निरीक्षण किया। इसके बाद सीएनडब्यलू कैरिज एंड बैगन में गुड्स ट्रेनों की स्थिति का जायजा लिया। इस संंबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गुड्स टे्रन के लिए स्मार्ट यार्ड बनाने को लेकर भी चर्चा की। रवींद्र गुप्ता ने बताया कि आस्ट्रेलिया की दर्ज पर दमोह में स्मार्ट यार्ड बनाया जाएगा। यह ऐसी तकनीक है जिससे चलती गाड़ी में सभी खामियां चैक कर ली जाएंगी। इसके लिए डिजिटल कैमरे के माध्यम से पूरी ट्रेन की जांच हो सकेगी। दमोह में चैकिंग के बाद जब ट्रेन एनकेजे पहुंचेगी तो तत्काल उसका मेंटेनेंस हो सकेगा। ट्रेन में आई खामी का संबंधित मैकेनिक तैयार रहेगा और तत्काल उसे ठीक करेगा। सुधार कार्य के तत्काल बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना की जा सकेगी।

कम होंगे हादसे बचेगा समय
रवींद्र गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान बताया कि इस तकनीक से न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि रेल हादसों में कमी आएगी। शीघ्र ही इसे कार्यरूप में परिणित किया जाएगा। ४० से ५० करोड़ रुपए की लागत से इस प्रोजेक्ट को तैयार करने की योजना है। विदित हो किया एनकेजे सीएनडब्ल्यू यार्ड एशिया का सबसे बड़ा डिपो है। देश में नंबर १ पर एनकेजे में सबसे ज्यादा सीसी रैक हैंडिल किया जाता है। इस मौके पर एडीआरएम जबलपुर दिनेश कुमार, पीसीएमई जबलपुर राजेश अग्रवाल अग्रवाल, सीआरएसई आरपी मीणा जबलपुर, सीनियर डीएमई देवेश शर्मा, एरिया मैनेजर नीरीश राजपूत आदि मौजूद रहे।

शीघ्र आकार लेगा यार्ड
एरिया मैनेजर नीरीश राजपूत ने बताया कि इस योजना को अमली-जामा पहनाने के लिए शीघ्र ही प्रस्ताव तैयार कर उसका डायग्राम तैयार होगा। स्मार्ट यार्ड बड़ा ही अत्याधुनिक होगा। टे्रन की छोटी से छोटी गड़बड़ी को भांप लेगा और ऑनलाइन रिपोर्ट करेगा। यह रिपोर्ट कटनी पहुंचेगी। दमोह से जैसे ही ट्रेन एनकेजे पहुंचेगी तत्काल मेंटेनेंस शुरू किया जाएगा। इस बड़ी योजना को मेम्बर ऑफर रोलिंग स्टॉक ने शीघ्र ही तैयार कराए जाने आश्वासन दिया है।

Published on:
15 Oct 2017 09:24 pm
Also Read
View All