
कटनी. आगामी त्योहारी सीजन के लिए भारत के उत्तरी भागों की यात्रा करने वाले यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए, रेलवे ने दिवाली और छठ त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए स्पेशल ट्रेन सेवा चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के स्टेशनों से भी गुजरेगी। इस सुविधा का फायदा कटनी से होकर सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगा। बता दें कि रेलवे, आयुध निर्माणी सहित अन्य विभागों में उत्तरभारत के सर्वाधिक लोग हैं, जिन्हें त्योहार में घर जाने के लिए बड़ा फायदा मिलेगा। वे अभी से आरक्षण कराकर सुरक्षित सफर कर पाएंगे।
जानकारी के अनुसार एलटीटी मुंबई-बनारस साप्ताहिक विशेष की 4 सेवाएं रहेंगी। 01053 साप्ताहिक विशेष 30 अक्टूबर और 6 नवंबर को एलटीटी मुंबई से 12.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.05 बजे बनारस पहुंचेगी। 01054 साप्ताहिक विशेष गुरुवार 31 अक्टूबर और 7 नवंबर को 20.30 बजे बनारस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23.55 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी। इसका ठहराव कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी और वाराणसी रहेगा।
एलटीटी-दानापुर द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन
इसी प्रकार एलटीटी-दानापुर द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन की 8 सेवाएं रहेंगी। 01009 द्वि-साप्ताहिक विशेष 26 अक्टूबर, 28 अक्टूबर व 2 नंवबर सहित 4 नवंबर को सोमवार और 12.15 बजे एलटीटी मुंबई से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17 बजे दानापुर पहुंचेगी। 01010 द्वि-साप्ताहिक विशेष 27 अक्टूबर, 29 अक्टूबर, 3 नवंबर और 5 नवंबर को प्रत्येक मंगलवार और रविवार को 18.15 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23.55 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी। ठहराव कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छेवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर एवं आरा होगा। 01043 साप्ताहिक विशेष गुरुवार 31 अक्टूबर और 7 नंवबर को एलटीटी मुंबई से 12.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 21.15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। 01044 साप्ताहिक विशेष 1 नवंबर और 8 नवंबर तक 23.20 बजे समस्तीपुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 7.40 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी। स्टॉपेज कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छेवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर होगा।
एलटीटी-प्रयागराज साप्ताहिक विशेष
01045 साप्ताहिक विशेष 29 अक्टूबर, 5 नवंबर को 12.15 बजे एलटीटी मुंबई से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11.20 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। 01046 वातानुकूलित साप्ताहिक विशेष 30 अक्टूबर, 6 नवंबर को 18.50 बजे प्रयागराज से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.05 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी। ठहराव कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर और शंकरगढ़ होगा।