
कटनी. शिक्षण सत्र 2018-19 में जिले की निजी स्कूलों में आरटीइ के तहत बच्चों को एडमिशन देने के लिए पिछले साल की अपेक्षा सरकार ने सीटें तो बढ़ा दी है। दोगुना से अधिक कर दी है। उसके बाद भी लोग निशुल्क शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत बच्चों का एडमिशन कराने में उत्सुक दिखाई नहीं दे रहे हैं। शिक्षण सत्र 2017-18में जिलेभर की 394 स्कूलों में 1656सीटें थे। इसमें 1263 बच्चों ने प्रवेश लिया था।
आरटीइ के तहत जिलेभर की निजी स्कूलों में बच्चों को प्रवेश देने की प्रक्रिया चल रहीं है, लेकिन जानकारी के अभाव व निजी स्कूलों संचालकों द्वारा रूचि नहीं लेने के कारण अभिभावक एडमिशन कराने नहीं आ रहे है। 8 जून से शुरू हुई एडमिशन प्रकिया को 23 जून को पूरा हो जाना था, लेकिन आवेदन नहीं आने के कारण सरकार ने इसे फिर से बड़ा दिया है। एडमिशन केे लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 जून कर दी है। प्रवेश प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक जिलेभर की 362 स्कूलों में 4015 विद्यार्थियों को एडमिशन देना है। सोमवार तक की स्थिति में 1839 लोगों ने विभिन्न स्कूलों में दाखिले के लिए फार्म भरा है।
शिक्षण सत्र 2018-19में अब तक आए 1839 आवेदन
ब्लॉक सीट आवेदन
बड़वारा 776- 305
बहोरीबंद574- 316
ढीमरखेड़ा 402-122
कटनी 1619-706
रीठी 220- 132
विजयराघवगढ़ 344-258
...........................................
read also-https://www.patrika.com/katni-news/plants-to-be-planted-in-hill-3010720/यहां पत्थरों में लहलहाएगी हरियाली...पढि़ए खबर
इतने आवेदन आए थे साल 201718में
ब्लॉक आवेदन एलाटमेंट सीट
बड़वारा 347-292
बहोरीबंद 241-213
ढीमरखेड़ा 173-163
कटनी 851-786
रीठी 88-80
विजयराघवगढ़ 179-156
शिक्षण सत्र 2017--18 में निशुल्क शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत जिले की 394 स्कूलों में 1656सीट अलॉट हुई थी। 1871 आवेदन आए थे। जिसमें 1263 आवेदन पात्र पाए गए थे।
निजी स्कूल नहीं ले रहे रूचि
आरटीइ के तहत एडमिशन के लिए पांच दिन का समय शेष बचा है। निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों को जानकारी नहीं दी जा रही है। जिसके चलते आवेदन कम आ रहे हैं। 4015सीटों में एडमिशन के लिए अभी तक 1839आवेदन आए है।
संध्या तिवारी, एपीपी, ऑनलाइन प्रभारी।